लॉकडाउन 2- मुंबई के बांद्रा रेलवे स्टेशन में जमा हुए हजारों लोग तो मल्लिका शेरावत ने बोल डाली ये बात
देश में इस समय लॉकडाउन चल रहा है और इसको लेकर हाल ही में बढ़ोतरी भी की गई है। बता दें कि पहले ये लॉकडाउन 14 अप्रैल तक होने वाला था लेकिन हालात ना सुधरने के कारण इसको बढ़ाकर 3 मई तक कर दिया गया था। लेकिन अब कुछ ऐसा मुसीबतें सामने आ रहीं है जो कि कोरोना वायरस को और भी ज्यादा फैला सकती है। ऐसा ही एक नजारा देखने को मिला मुंबई के रेलवे स्टेशन में जहां घर जाने के लिए हजारों की तादात में लोग जमा हो गए थे।
इस पर अब बॉलीवुड की अभिनेत्री मल्लिका शेरावत का रिएक्शन आया है। मल्लिका शेरावत ने इस दौरान रेलने स्टेशन पर जमा हुए लोगों की एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की थी और लिखा कि..बांद्रा मुंबई में ये सब क्या हो रहा है, क्या सच में इन गरीबों की गलती है?
'राधे' के बाद मुसीबत में आमिर खान की 'लाल सिंह चड्ढा'? क्रिशमस पर रिलीज होगी मुश्किल!


Click it and Unblock the Notifications