अपने 3 मिलियन फॉलोवर्स को ऐसे बेवकूफ बना रही हैं सामंथा रुथ प्रभु, लिवर डॉक्टर ने खोल दी पोल

samantha ruth prabhu

सामंथा रुथ प्रभु साउथ फिल्म इंडस्ट्री का एक बड़ा नाम है। उनका किसी फिल्म में होना हिट की गारंटी माना जाता है। आखिरी बार उनको पुष्पा में एक आइटम नंबर 'ऊ अंटा' करते हुए देखा गया था। लेकिन इस वक्त हसीना किसी दूसरी वजह से खबरों में हैं।

दरअसल सामंथा को एक लिवर डॉक्टर ने बुरी तरह से खरी खोटी सुनाई है। डॉक्टर का आरोप है कि वो अपने 33 मिलियन फॉलोवर्स को गुमराह कर रही हैँ। डॉक्टर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए एक्ट्रेस को लताड़ लगाई है।

कुछ देर तक उनके फैंस भी ये नहीं समझ पाए थे कि आखिर ये क्या हो रहा है। दरअसल ये पूरा मामला तब शुरु हुई जब सामंथा एक पॉडकास्ट पर पहुंची थी। इस दौरान उन्होने कुछ ऐसा कह डाला जो कि डॉक्टर को नागवार गुजरा था।

क्या बोलीं सामंथा?

दरअसल सामंथा ने खुद के यूट्यूब चैनल के टेक 20: हेल्थ पॉडकास्ट सीरीज पर एक एपिसोड को होस्ट किया था। इस एपिसोड में वो लगातार लिवर को लेकर बात कर रही थीं। उन्होने लिवर डिटॉक्सीफिकेशन को लेकर कल्याण कोच अलकेश से बात करते हुए कहा, कि इस समय कई लोगों के तेजी से भागते जीवन में, स्वस्थ आहार लेना जरूरी है, कुछ ऐसा जो लिवर को ठीक करता है, जो बहुत सारे जहरीले पदार्थों से भरा होता है। इसके अलावा, शो में एक बिंदु पर, सामंथा और अल्केश दोनों सुझाव देते हैं कि डेंडेलियन जड़ी बूटी को खान से लिवर में काफी सुधार होता है। इसके बाद लिवर के डॉक्टर भड़क गए और एक पोस्ट करते हुए लताड़ लगा दी।

डॉक्टर ने कही ये बात?

येस सामंथा रुथ प्रभु हैं.. डेंडेलियन नामक जड़ी-बूटी को खाने को लेकर एक्ट्रेस उनको काफी परेशान कर दिया है। एक्स पर पोस्ट करते हुए डॉक्टर का कहना है कि, डिटॉक्सीफाई करने के लिए डेंडेलियन का सेवन करने का सुझाव देना अपने लाखों फैंस को गुमराह करने जैसा है। डॉक्टर ने सामंथा के दावे को गलत बताते हुए कहा कि, डंडेलियन के फायदे आज तक साबित नहीं हुए हैँ। इसका सेवन करने की सलाह लोगों को देना खतरनाक है। इससे लोगों को शरीर को नुकसान हो सकता है। आप देखिए लिवर डॉक्टर का पूरा ट्वीट...

Read more about: samantha ruth prabhu
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X