Live Death Video- प्राण प्रतिष्ठा के दौरान मौत का लाइव वीडियो वायरल, कलाकार ने मंच पर तोड़ा दम!

viral video, ram mandir, ram mandir pran pratishtha

22 जनवरी को एक राम मंदिर का उद्घाटन हो रहा था तो वहीं दूसरी ओर एक दुखद वीडियो भी रिकॉर्ड हुआ। उद्घाटन के वक्त रामलीला का आयोजन किया गया था और इस दौरान एक कलाकार की स्टेज पर ही मौत हो गई। इस कलाकार को हार्ट अटैक आया था।

वायरल हो रहे वीडियो में आप देखेंगे के हनुमान का किरदार निभा रहा एक शख्स जैसे ही घूमकर प्रभु श्री राम के पास आता है तो वहीं पर वो मूर्छित हो जाता है। स्टेज पर खड़े लोगों को लगता है कि ये अभिनय का हिस्सा है तो सभी तालियां बजाने लगते हैं।

बाद में लोगों को पता चलता है कि कलाकार की मृत्यु हो चुकी है। राम लीला के मंच से मौत का ये लाइल वीडियो वायरल हो रहा है और लोग हैरान हैं। इस दौरान आप देखेंगे कि पीछे चल रही स्क्रीन पर पीएम मोदी प्राण प्रतिष्ठा कर रहे हैं और लाइव वीडियो चलता हुआ नजर आ रहा है।

इस राम लीला का हिस्सा बनने आए लोगों ने शायद ही ये सोचा होगा कि ऐसा कुछ दुखद उनको आज देखने को मिलने वाला है। ये वीडियो हरियाणा का है और इसको यूजर ने पोस्ट करते हुए लिखा है, ''हरियाणा के भिवानी में रामलीला में हनुमान की भूमिका निभाते कलाकार की LIVE मौत हार्ट अटैक से।''

इसके बाद लोगों के कमेंट्स सामने आ रहे हैं। एक ने लिखा है, ''पता नहीं सरकार कब गंभीरता से इस मुद्दे पर ध्यान देगी।'' एक ने लिखा, ''ये डरावना है, covid के बाद अचानक आने वाला heart attack एक महामारी का रूप ले रही है.. इसके पीछे की वजहों को कहीं ना कहीं छुपाया जा रहा है।''

एक ने लिखा, ''एक ही समय में निराशाजनक और भयावह....किसे जिम्मेदार ठहराया जाए जब कोई ज़िम्मेदारी लेने को ही तैयार ना हो।'' एक ने लिखा, ''सरकार इस पर कब ध्यान देगी या सिर्फ राम मंदिर में ही बिजी रहेगी यार, कितने लोगो की जान जा चुकी है।'' इस तरह से लोग गुस्सा व्यक्त कर रहे हैँ। हालांकि किसी ऑफिशियल की कोई टिप्पणी इसपर सामने नहीं आई है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X