सलमान खान को आज मिल सकती है बेल, अगर नहीं तो 3 दिन रहना पड़ेगा जेल में, पढ़िए रिपोर्ट
Recommended Video

बॉलीवुड के टाइगर सलमान खान इन दिनो मुसीबत में है और उनको सजा हो गई है। बता दें कि 20 साल से लगातार चल रहे काला हिरण मामले में कल जोधपुर अदालत ने सजा सुना दी है और सलमान खान को 5 साल की कैद हुई है। वहीं उनके तमाम साथियों को संदेह की वजह से बाइज्जत बरी कर दिया गया है।
सलमान खान 5 अप्रैल की रात जोधपुर जेल में रुके और आज उनका वकील जमानत की अर्जी देगा। अब देखने वाली बात तो ये होगी उनकी जमानत की अर्जी मंजूर होती है या नहीं है।

बता दे कि अगर सलमान खान के वकील इस बात की मजूरी दिला पाते है तो सलमान खान के लिए ये राहत की बात होगी लेकिन उनकी बेल नामंजूर कर दी जाती है तो सलमान खान को 3 दिन और जेल में ही गुजारने पड़ेंगें।
सलमान खान इस मामले में कुछ कह नहीं रहे है और कल जब वो आए थे तो पूरी तैयारी करके और अपने आपको ये समझकर आए थे कि उनको जेल जाना ही जाना है। जज ने सलमान खान को आरोपी करार देते हुए 5 साल की कैद की सजा सुनाते हुए कहा था कि लोग तुमको फॉलो करते है और तुमने अपने मजे के लिए शिकार किया था।
सलमान खान को पांच साल की जेल के साथ साथ 10 हजार का जुर्माना भी लगाया गया है। बता दें कि जज से सलमान के वकील ने हाथों हाथों बेल देने से मना कर दिया था। जमानत के लिए शुक्रवार 6 अप्रैल को 10.30 बजे चर्चा होगी।
अगर जमानत मंजूर होगी तो ठीक वरना सलमान खान को हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाना पड़ेगा। इसके साथ ही कई बॉलीवुड के प्रोजेक्ट सलमान खान की वजह से रुक गए है और सलमान पर फिल्म प्रोड्यूसर्स का करोड़ो रुपया दांव पर लगा हुआ है।
सलमान खान इन दिनो फिल्म रेस 3 की शूटिंग कर रहे थे जिसको टिप्स कंपनी के मालिक रमेश तोरानी निर्मित कर रहे है। बता दे कि वो शूटिंग अभी जारी है और पूरी नहीं हुई है।
सलमान खान के जेल जाने के बाद कई बॉलीवुड और टीवी स्टार्स के बयान सामने आए है और वो सलमान के लिए कोर्ट से खासे नाराज है और सोशल मीडिया में अदालत के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली है।
आखिर आज सलमान को बेल मिलती है या नहीं ये देखने वाली बात होगी। अगर नही तो वीकेंड की वजह से सलमान 3 दिन और जेल मे रहेंगें।


Click it and Unblock the Notifications