लिव इन से प्यार लेकिन पैसे से नहीं : सुशांत सिंह राजपूत
6 सितंबर को पर्दे पर रिलीज होने वाली फिल्म शुद्द देसी रोमांस को लेकर खासा चर्चित हैं सुशांत सिंह राजपूत। लिव इन रिलेशन और लिपलॉक सीन के कारण सुशांत इन दिनों हॉ टॉपिक बने हुए हैं।
लेकिन सुशांत को इन सारी बातों से कोई फर्क नहीं पड़ने वाले है। लिव इन रिलेशन में कोई बुराई ना देखने वाले सुशांत का कहना है कि बुराई रिश्ते में नहीं बल्कि यहां सोसायटी के लोगों में हैं जिनके दिमाग में लिव इन रिलेशनशिप में गंदगी दिखायी पड़ती है।
सुशांत इन दिनों आमिर खान जैसे बड़े सितारे के साथ फिल्म पीके में काम कर रहे हैं जिसके बारे मे बात करते हुए सुशांत ने कहा कि वह इस के लिए अपने आप को लकी मानते हैं लेकिन साथ ही उन्होंने खुलासा किया कि कुछ फिल्में उन्होंने इसलिए ठुकरा दी क्योंकि वह उनमें कुछ नहीं कर सकते थे। सुशांत के लिए पैसा कोई मायने नहीं रखता है।
उन्होंने कहा, "इस वजह से मैं इस उद्योग में नहीं आना चाहता था। मुझे पैसे की जरूरत जीवनयापन के लिए है और एक निश्चित समय के बाद यह मुझे उत्साहित नहीं करता है और मेरी प्रसिद्धि के साथ भी यही बात है।"
फिल्म 'शुद्ध देसी रोमांस' में वह वाणी कपूर और परिनीति चोपड़ा के साथ काम कर रहे हैं लेकिन उनकी प्रेमिका टेलीविजन अभिनेत्री अंकिता लोखंडे फिल्म में उनके अंतरंग दृश्यों से असुरक्षित महसूस नहीं करतीं।
उन्होंने कहा, "हम सभी पेशेवर हैं और अंकिता भी पेशेवर है, इसलिए वह अंतरंग दृश्यों पर ध्यान नहीं देती। हमें अपना मन बनाना पड़ता है।"सुशांत ने कहा कि वह और अंकिता इसी साल शादी करेंगे, उनके परिवार वाले भी उनके रिश्ते की अहमियत समझते हैं इसलिए उन्हें भी इस बारे में कभी कोई आपत्ति नहीं होती है।


Click it and Unblock the Notifications












