लिव इन पार्टनर पायल रोहतगी-संग्राम सिंह की सगाई 27 फरवरी को
पायल ही मेरे लिए वो इंसान है जिसके साथ मैं अपनी पूरी जिंदगी बीतना चाहता हूं।
महाशिवरात्रि वाले दिन दोनों ही सितारें एक-दूसरे को अपने प्यार की अंगूठियां पहनाकर अपने रिश्ते को औपचारिक पहचान देने वाले हैं। दोनों ही कलाकार अपने इस फैसले से काफी खुश हैं।
Must See: साथ में कैसे लगते हैं पायल-संग्राम
हाल ही में बिग बॉस सीजन 7 के प्रबल प्रतियोगी के रूप में पूरे देश में पहचान बनाने वाले रेसलर संग्राम सिंह ने कहा कि उन्हें लिव इन रिलेशन में कोई खराबी नहीं दिखती है लेकिन वो जिस देश और परिवार में पले-बढ़े हैं वहां पर हर रिश्ते को एक पहचान और नाम देना जरूरी होता है।
इसलिए मैं पायल से सगाई कर रहा हूं। पायल ही मेरे लिए वो इंसान है जिसके साथ मैं अपनी पूरी जिंदगी बीतना चाहता हूं। आई लव हर वैरी मच।
तो वहीं कुछ ऐसा ही हाल मॉर्डन से अभिनेत्री बनीं पायल रोहतगी का भी है। वो भी संग्राम सिंह को अपने जीवनसाथी के रूप में पाकर काफी खुश हैं और अपने आने वाले खास दिन के लिए जमकर शॉपिंग और तैयारियां कर रही हैं। खबर है कि सगाई करने के बाद दोनों इसी साल के नवंबर में शादी भी कर लेंगे।


Click it and Unblock the Notifications












