VIDEO: #LiveChat में कुछ ऐसा रहा सलमान खान और फैंस का साथ
[बॉलीवुड न्यूज] सलमान खान फिल्म 'बजरंगी भाईजान' के प्रमोशन में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते। इसी कड़ी में आज सल्लू भाई ने अपने फैंस से बातें की.. फेस टू फेस.. जी हां, आज शाम 4 से 5 बजे तक सलमान खान ने फेसबुक के जरीए अपने फैंस से लाइव चैट किया।
इस एक घंटे के दौरान #LiveChatWithSalmanOnFB ट्विटर पर भी ट्रेंड पर रहा। और सलमान के लाखों, करोड़ों फैंस ने इस दौरान अपने सवाल ट्विट किए। जिनमें से सलमान ने कुछ 14- 15 सवालों के जवाब दिए।
हालांकि, सलमान यहां काफी मजाकिया मूड में नजर आ रहे थे। उन्होंने फैंस के साथ सवाल- जवाब में कई बातें शेयर की। बजरंगी भाईजान से लेकर उन्हें सबसे ज्यादा खुशी कब होती है..यह भी बताया। बहरहाल, इस बारे में हम ज्यादा नहीं बताएंगे। आप यहां चैट का कुछ हिस्सा देख सकते हैं। बाकी वीडियो हम आते ही आपके सामने लाएंगे।


Click it and Unblock the Notifications
