..................... Little Champs 2009: Champion is Hemant Brijwasi | मथुरा के हेमंत बृजवासी बने 'लिटिल चैम्प' - Hindi Filmibeat

मथुरा के हेमंत बृजवासी बने 'लिटिल चैम्प'

नई दिल्ली। मथुरा के बाल गायक हेमंत बृजवासी संगीत कार्यक्रम 'हीरो होंडा सारेगामापा लिटिल चैम्प' के विजेता बन गए हैं। शनिवार देर रात एक रंगारंग कार्यक्रम में हेमंत को विजेता घोषित किया गया।

हेमंत को कुल 1,535,380 मत प्राप्त हुए। मुंबई के अंधेरी स्पोर्टस कम्पलेक्स में शनिवार रात एक रंगारंग कार्यक्रम में हेमंत को लिटिल चैम्प का ताज प्रदान किया गया।

यथार्थ दूसरे नंबर पर रहे

'टॉप थ्री' में हेमंत के अलावा यथार्थ और श्रेयसी भट्टाचार्यजी भी थीं लेकिन इन दोनों को पछाड़ कर हेमंत लिटिलि चैम्प बने। कार्यक्रम में बॉलीवुड की कई नामचीन हस्तियां भी शामिल हुई थी। वाराणसी के यथार्थ दूसरे नंबर पर रहे, जबकि पश्चिम बंगाल की श्रेयसी तीसरे नंबर पर रहीं।

रविवार को रंगारंग कार्यक्रमों के साथ हुए ग्रांड फिनाले में बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने विजेताओं के नामों की घोषणा की और ट्रॉफी से नवाजा। इस मौके पर गायक अभिजीत और अलका यागनिक समेत कई बॉलीवुड सितारे उपस्थित हुए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X