..................... Little Boy Mimicry Of Rajpal Yadav Video Went Viral Almost 5 Crore Users Watched - Hindi Filmibeat

राजपाल यादव स्टाइल में 500 रुपए के खुले मांगने पहुंचा बच्चा, 5 करोड़ से ज्यादा लोगों ने देखा वायरल वीडियो

Rajpal Yadav viral video

Viral Video: राजपाल यादव की कॉमेडी का सोशल मीडिया पर अक्सर कोई ना कोई वीडियो वायरल होता हुआ नजर आ जाता है। अब इस बार भी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है और इसमें एक छोटे से बच्चों के मजेदार वीडियो ने पुरे सोशल मीडिया पर धमाल मचाया हुआ है। इस वायरल हो रहे वीडियो में एक छोटा सा लड़का बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता राजपाल यादव की नकल उतारता हुआ नजर आया।

इस बच्चे की वीडियो को देखने के बाद में लोग भी काफी ज्यादा हैरान हो रहे हैं और एक सोशल मीडिया यूज़र ने इस वीडियो को शेयर किया है। वीडियो पर अभी तक 5 करोड़ से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं और इसका सिलसिला लगातार बढ़ता ही जा रहा है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि इस वायरल हो रही वीडियो में एक बच्चा दुकान पर एंट्री मारता है और उसके बोलने का तरीका और साथ ही भाषा राजपाल यादव के स्टाइल को याद दिलाती है।

दुकान पर लड़का 500 रुपए का चेंज यानी कि खुले पैसे मांगता हुआ नजर आता है। इस बच्चे के बोलने के अंदाज से दुकानदार भी काफी प्रभावित होता है और इस बातचीत को लंबा खींचता है। वीडियो में आगे देखने के लिए मिलता है कि दुकानदार उसके 500 रुपए के नोट को रख लेता है और उसको चिढ़ाता है। फिर यह छोटा सा बच्चा बिल्कुल राजपाल यादव के स्टाइल में जोर देकर कहता है कि दुकानदार सिर्फ उसकी टांग खींच रहा है।

दोनों के बीच की यह मजेदार बातचीत राजपाल यादव की कॉमेडी टाइमिंग को याद दिलाती है। छोटे से बच्चे का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और लोग भी इस पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर लिखता है कि क्या कोई तरीका है जिससे हम राजपाल यादव को इस वीडियो को दिखा सके। मुझे यकीन है कि उनका यह काफी पसंद आएगा। हालांकि एक दूसरा यूजर कहता है कि कितना प्यारा है बिल्कुल सेम टू से छोटू राजपाल यादव है।

Read more about: rajpal yadav viral video
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X