Viral Video: Tamannaah Bhatia के 'आज की रात' गाने पर छोटे से बच्चे का ज़ोरडदार डांस, देखें वीडियो...

Viral Video: तमन्ना भाटिया बॉलीवुड की एक मशहूर एक्ट्रेस है और आपको बता दें कि 2024 में 'स्त्री 2' फिल्म में उनका एक गाना आया था जिसका नाम 'आज की रात' है। तमन्ना भाटिया का यह गाना काफी पॉपुलर हुआ और लोगों के सिर चढ़कर आज भी बोल रहा है। लेकिन अब इसी बीच एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक छोटा सा बच्चा रेस्टोरेंट में खाने की टेबल पर चढ़कर जोरदार डांस कर रहा है। इतना ही नहीं आपको बता दें की तमन्ना भाटिया के गाने 'आज की रात' में जो हुक स्टेप था वह भी वह करता हुआ नजर आ रहा है। जिसको लोग भी काफी पसंद कर रहे हैं।
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि रेस्टोरेंट में मौजूद हर कोई इस बच्चे का डांस देखने के लिए रुका हुआ है और इसकी डांस पर खूब तालियां भी बजाते हुए लोग नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं काफी सारे लोग सोशल मीडिया पर भी इसको काफी पसंद कर रहे हैं।
इस बच्चे की वीडियो पर लगातार लोग कमेंट करते हुए भी देखे जा सकते हैं। इस वीडियो पर 9 लाख से भी ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं और इसका सिलसिला भी लगातार बढ़ रहा है। एक यूजर कमेंट करते हुए लिखता है की मां-बाप ने बच्चों को कार्टून बना दिया है। एक दूसरा यूजर लगता है कि बड़ा होकर जब इस वीडियो को देखेगा तो ये बच्चा पछतायेगा।


Click it and Unblock the Notifications