दिसंबर में सिनेमाघर में रिलीज के लिए तैयार हैं ये हॉलीवुड और बॉलीवुड फिल्में - देंखे लिस्ट
लगभग 8 महीनों तक सिनेमाघर बंद रहने के बाद अब थियेटर्स खोल दिये गए हैं और धीरे धीरे फिल्मों को भी रिलीज करने की तैयारी चल रही है। जहां लॉकडाउन के बाद नवंबर में 'सूरज पर मंगल भारी' सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली पहली बॉलीवुड बनी, वहीं दिसंबर में कुछ और बॉलीवुड और हॉलीवुड फिल्मों को सिनेमाघर में रिलीज के लिए शेड्यूल किया गया है।
फिलहाल सिनेमाघर खुल चुके हैं, लेकिन कोरोना की वजह से दर्शकों की संख्या काफी कम है। ऐसे में मल्टीप्लेक्स और थियेटर्स मालिक कुछ ऐसी फिल्में लाना चाह रहे हैं, जो दर्शकों को स्क्रीन तक खींच सकें। ऐसे में सबसे पहली फिल्म आ रही है हॉलीवुड की 'टेनेट'।

टेनेट- क्रिस्टोफर नोलन की साइंस फिक्शन फिल्म टेनेट का फैंस लंबे समय से बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब फिल्म 4 दिसंबर 2020 को रिलीज होने वाली है। फिल्म में जॉन डेविड वाशिंगटन, रॉबर्ट पैटिनसन, एलिजाबेथ देबिकी, डिंपल कपाड़िया आदि अहम किरदारों में होंगे।
इंदू की जवानी- कियारा आडवाणी, आदित्य सील स्टारर फिल्म को सिनेमाघरों में 11 दिसंबर को रिलीज किया जाएगा। इस कॉमेडी फिल्म का निर्देशन अबीर सेनगुप्ता ने किया है।
वंडर वुमैन 1984- हॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित सुपरहीरो फिल्मों में से एक है वंडर वुमैन 1984.. जो इस साल के अंत तक सिनेमाघरों में आएगी। अमेरिका में फिल्म 25 दिसंबर को आ रही है.. लिहाजा, कुछ ही दिनों के बाद यह भारत में ही रिलीज की जा सकती है। फिलहाल डेट बाहर नहीं आया है।
इन सभी फिल्मों के अलावा.. बंटी और बबली 2, सूर्यवंशी, 83, मुंबई सागा, सरदार ऊधम सिंह भी लिस्ट में शामिल है.. जिसे जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications












