जानिए साल 2011 की 'बिकनी' हसीनाओं को

साल 2011 अपनी अंतिम सांस ले रहा है। साल के 365 दिनों को पूरा होने में चंद रोज ही रह गये हैं। जाहिर है 12 महीनों और 52 हफ्तों में कुछ ना कुछ नया होता ही है। आज हम आपको बताते हैं साल 2011 में किन हसीनाओं ने बिकनी पहनकर कहर ढ़ाया और साल भर सुर्खियों में रही वो भी सिर्फ इसलिए की उन्होंने पर्द पर बिकनी पहनी थी।

तो चलिए शुरूआत करते हैं सॉफ्ट लुक लेकर पर्दे पर कदम रखने वाली हॉट अनुष्का शर्मा से जिन्होंने गोवा के लिए फोटो शूट में बिकनी पहनकर यह जताने की कोशिश की वो भी हॉट और ग्लैमरस हैं। अगर उन्होंने पर्दे पर सलवार-कमीज में कदम रखा है तो इसका मतलब यह नहीं कि वो हॉट रोल नहीं कर सकती है। साल 2011 की दूसरी हॉट बेब रही मल्लिका शेरावत। जिन्होंने फिल्म डबल धमाल में आरेंज रंग की बिकनी पहन कर लोगों के दिलों में आग लगाने की भरपूर कोशिश की लेकिन अफसोस सफल नहीं हो पायी।

उसके बाद बात करते हैं बॉलीवुड की बिल्लो रानी बिपाशा बसु की जिन्होंने अपने नौ साल के पुराने जॉन अब्राहम के रिश्ते तोड़कर अपने आप को काफी बोल्ड अंदाज दिखाने की कोशिश की है। उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म 'प्लेयर्स' में लाल रंग की बिकनी पहन कर बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने की पूरी तैयारी की है। लेकिन अब उनकी फिल्म प्लेयर्स इस साल रिलीज ना होकर 6 जनवरी को प्रदर्शित हो रही है। वैसे फिल्म के प्रोमोज को बिपाशा की बिकनी के ही नाम पर बेचा जा रहा है।

जब बिपाशा यह कारनामा कर सकती है तो भला कंगना रनाउत कैसे पीछे रह सकती थी सो उन्होंने भी फिल्म रॉस्कल में सफेद रंग की बिकनी पहन कर लोगों को पानी-पानी कर दिया। अब बात करते है बॉलीवुड के उन नये चेहरों की जो रूपहले पर्दे पर बिकनी के साथ ही अवतरित हुए। ऐसी ही एक फिल्म थी 'चितकबरे -शेड्स ऑफ ग्रे' जो कब आयी और कब चली गयी किसी को पता ही नहीं चला। लेकिन यह फिल्म जरूरत से ज्यादा हॉट सींस के लिए चर्चित जरूर रही। इस फिल्म से पहली बार सिल्वर स्क्रीन पर नजर आयीं दिव्या द्विवेदी ने फिल्म में सिवाय बिकनी के कुछ और पहना ही नहीं।

ऐसा ही कुछ आयटम गर्ल लिजा हेडन ने भी किया जिन्होंने फिल्‍म रॉस्‍कल में हिट आयटम नंबर 'शेक इट शैय्या'गाकर अपना ध्यान लोगों की ओर खींचा है। फिल्म में वो बिकनी में ही नजर आयीं वो भी सी बीच पर नहीं बल्कि डांसिग फ्लोर पर। ऐसा ही कुछ याना गुप्ता के साथ हुआ जिन्होंने फिल्‍म मर्डर-2 में एक हॉट आयटम किया। गाने के कुछ दृश्य बिकनी में फिल्माये गये। इस साल युवाओं पर बनी फिल्‍म 'मुझसे फ्रैंडशिप करोगे' में नवोदित अदाकारा तारा ने भी बिकनी पहन कर यह जता दिया है कि वो भी काफी हॉट और कामुक है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X