लीजा रे करेंगी शादी

खबर है कि इस फोटोग्राफर ने उनकी बहुत मदद की है। उनके बुरे वक्त में भी। यही वजह है कि वह उनसे लगातार मिलती रही हैं। और अब दोनों की नजदीकियां बढ़ती जा रही हैं तो लोगों की नजर में यह दोनों की शादी की शहनाई बजने का संकेत है। गौरतलब है कि इन महाशय फोटोग्राफर का नाम जामबल्दी है। वह फिलवक्त 36 उम्र के हैं। लीजा रे इससे पहले किसी कनाड़ा के बिजनेसमैन के साथ इश्क फरमाने में व्यस्त थीं।
उनकी उम्र 53 थी। फिर कुछ दिनों के बाद दोनों का बे्रकअप हो गया था। कहा जा सकता है कि लीजा के लिए यह पुर्नजन्म है और वे चाहती हैं कि वे खुद को फिर से तरोताजा करें और नये सिरे से अपनी जिंदगी की शुरुआत करें। दोनों की मुलाकात न्यूयॉर्क में हुई थी। जहां लीजा ने अपनी फोटोग्राफी भी करवायी थी। जामबल्दी ने वहां लीजा का बहुत साथ दिया और उन्हें उनका साथ पसंद भी आया।
गौरतलब है कि मायलो हॉलीवुड के ए-लिस्ट फोटोग्राफरों में से एक हैं। उन्होंने अब तक कई हॉलीवुड शख्सियतों की तसवीरें ली हैं। उनमें सोपि?ा, रिकि कविन, मोनिकास मिकी, राउके, स्टिव वेई प्रमुख हैं। अब देखना यह है कि बिदेशी का यह देसी प्रेम क्या रंग लाता है और क्या इस रिश्ते में कोई अपनापन कायम रहता है और बात शादी तक पहुंचती है या पहले की तरह ही लीजा इस प्यार को भी खुद से दूर कर लेंगी।


Click it and Unblock the Notifications











