लीज़ा रे ने की दलाई लामा से मुलाकात...शेयर की तस्वीर
लीज़ा रे ने धर्म गुरू दलाई लामा से दिल्ली में की मुलाकात।
एक्ट्रेस लीज़ा रे ने हाल ही में दिल्ली में चल रहे दो दिवसीय कार्यक्रम 'On Virtue & Vice' में शिरकत की। खास बात ये है कि उन्हें इस दौरान धर्म गुरू दलाई लामा से मिलने का मौका मिला। दलाई लामा से मिलने के दौरान की लीज़ा ने तस्वीर भी सोशल मीडिया पर शेयर की है।

लीज़ा ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन लिखी "May the beauty of compassion find its place within, the mind's horizon forever expanding #Vidyaloke @VanaRetreats @DalaiLama #Delhi."
आपको बता दें कि दिल्ली में ये दो दिवसीय ईवेंट 3-4 फरवरी तक चला था। ये ईवेंट प्राचीन ज्ञान, दया, भाईचारे, एकता, धर्मनिरपेक्ष और सार्वभौमिक मूल्यों, मानवता और न सिर्फ इंसानों के लिए बल्कि पशुओं के लिए भी विनम्र बनने पर आधारित था।
FIRST LOOK: ये होगी साल 2017 की धमाकेदार सीक्वल फिल्म.. पोस्टर रिलीज!
बहरहाल, आपको याद दिलाते चलें कि लीज़ा ने विक्रम भट्ट की फिल्म 'कसूर' से बॉलिवुड की दुनिया में कदम रखा था। लीज़ा रेअपने काफी फोटोशूट कराती रहती हैं।


Click it and Unblock the Notifications











