50 सबसे खूबसूरत महिलाओं में लीज़ा रे
दीपा मेहता की फिल्म 'वाटर" से अंतरराष्ट्रीय जगत में पहचान बनाने वाली बॉलीवुड ऐक्ट्रेस लाज़ा रे विश्व की 50 सबसे खूबसूरत महिलाओं में शुमार हो गई हैं। लीज़ा को कनाडा की प्रतिष्ठित मैगज़ीन 'हलो' ने 50 सबसे खूवसूरत महिलाओं की लिस्ट में शामिल किया है।
37 वर्षीय लीजा के साथ इस सूची में भरतीय-कनाडाई राजनीतिज्ञ रूबी ढल्ला को भी जगह मिली है। इस लिस्ट में शामिल होने के बाद लीज़ा काफी खुश है। लीज़ा ने कहा कि "इतने प्रतिष्ठित लोगों के साथ अपना नाम देखकर मैं काफी गौरान्वित महसूस कर रही हूं। मेरा ख्याल है कि इसके लिए मुझे मेरे परिवार वालों का शुक्रिया अदा करना चाहिए"।
बंगाली पिता और पोलिश मां की संतान लीजा पत्रकार बनना चाहती थीं लेकिन 16 साल की उम्र में भारत में एक मॉडलिंग एजेंट की सलाह पर उन्होंने मॉडलिंग शुरू की। करण कपूर के साथ बांबे डाइंग के विज्ञापन में काले रंग की बिकनी पहनकर मॉडलिंग जगत में तहलका मचाने वाली लीजा ने बॉलीवुड में अपना करियर फिल्म 'कसूर" से शुरू किया लेकिन बाद में अंग्रेजी फिल्मों की ओर रुख किया।
गायिका शानिया ट्वेन इस लिस्ट में पहले स्थान पर हैं। इसके अलावा सिंगर एवरिल लैविगिन, मॉडल गैब्रियाल ऑडब्री और अभिनेत्रियां किम कैट्रल और कीफ सथरलैंड भी इस सूची में शामिल हैं।


Click it and Unblock the Notifications











