'कैंसर से लड़ाई, शादी के बाद फिर हुआ कैंसर, छिपाई पति से बात' एक्ट्रेस ने बताई दर्दनाक आपबीती
एक्ट्रेस लीजा रे उन हस्तियों में शुमार हैं जिन्होंने कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी को मात देकर अपने करियर में वापसी की। इस सफल लड़ाई के चलते उन्हें खासा परेशानियों का सामना करना पड़ा। लीजा रे ने हाल में ही एक बार फिर कैंसर से जुझने वाले पड़ाव पर खुलकर बातचीत की। उन्होंने बताया कि कैसे कैंसर से लड़ना उनके लिए इतना भी आसान नहीं था।
करीना कपूर के रेडियो शो 'व्हाट वीमेन वॉन्ट' में लीजा रे ने बताया था कि साल 2012 में जब उनकी शादी हो रही थी तो उन्हें एक बार फिर कैंसर हो गया था। उन्होंने बताया कि जब पहली बार उन्हें कैंसर हुआ था तो वह सिंगल थी अलग थलग पड़ गई थीं। वह नहीं चाहती थी कि एक बार फिर वह अकेली पड़ जाये और इसीलिए उन्होंने ये बात पति से छुपाई थी।


Click it and Unblock the Notifications











