अभिनेत्री लीजा रे सरोगेसी से बनी जुड़वा बेटियों की मां, सामने आई पहली तस्वीर
सरोगेसी की मदद से मां बनने का सिलसिला अब आम हो चुका है और खासकर बॉलीवुड में इसका विस्तार काफी तेजी से हो रहा है। मां बनने का अहसास काफी सुखद और हर स्त्री के जीवन का सबसे सुंदर पल होता है। हाल ही में बॉलीवुड अभिनेत्री लीजा रे जो कि ब्लड कैंसर से काफी समय से जूझ रही है वो भी मां बन गई है और उन्होने इसके लिए सरोगेसी की सहायता ली है। बता दें कि लीजा रे दो जुड़वा बेटियों की मां बनी है जिनका नाम सूफी और सोलिल है। बेबी की पहली तस्वीर को एक सोशल मीडिया पर खुद लीजा रे ने पोस्ट किया है और काफी ज्यादा लोग इसको पसंद कर रहे है।
लीजा रे इसके साथ साथ काफी बड़ा पोस्ट भी लिखा है जिसमे साफ समझ आ रहा है कि वो काफी ज्यादा खुश नजर आ रही है। बता दें कि मीडिया से बात करते हुए लीजा रे ने कहा कि..

वो जब से मां बनी है उनकी जिंदगी में काफी ज्यादा बदलाव आ गया है और कई चीजें नई होने लगी है। उनका कहना है कि अपने काम को ध्यान देने के साथ साथ उनके बेटियों को भी संभालना पड़ता है और काफी समय निकालना पड़ता है।
उनका कहना है कि वो इसके साथ साथ परिवार और पति को भी काफी टाइम दे रही है तो उनका इच्छा है कि वो जल्दी ही अपने घर मुंबई वापस आना चाहती है।
बता दें कि 2009 में उनको ब्लड कैंसर के बारे में पता चला था और तब उनको ये बताया गया था कि इसके चलते वो कभी भी मां नहीं बन सकती है।
इस वजह से शादी के बाद वो अपनी इच्छाओं को मारती आई है। यही कारण है कि उनको इसके लिए सरोगेसी का सहारा लेना पड़ा और वो जॉर्जिया दो बेटियों की मां बनी है।


Click it and Unblock the Notifications












