First Picture- दूसरी बार मां बनी अभिनेत्री लीजा हेडन- सामने आई बेटे की पहली तस्वीर
कई हिंदी फिल्मों में अपने शानदार अभिनय से जलवा बिखेर चुकीं अभिनेत्री लीजा हे़डन एक बार फिर से चर्चा में आ गई हैं। लेकिन इस बार वो किसी फिल्म के लिए नहीं बल्कि अपनी लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। दरअसल लीजा हेडन एक बार फिर से मां बनी हैं और उन्होने अपने घर में एक प्यारे से बेबी बॉय को जन्ंम दिया है। लीजा हे़डन ने पहले भी एक बेटे को जन्म दिया था। लीजा ने सोशल मीडिया पर अपने बेटे की प्यारी सी तस्वीर साझा की है और बताया है कि उनके बेटे का नाम लियो है।
लीजा के पहले बच्चे का नाम जैक है। इस समय ये तस्वीर सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रही है और लोग इसको काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैँ। लीजा ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा है कि..

'इस नन्हे से आशीर्वाद इस तरह से मेरे दिल को स्पर्श किया जैसा कि पहले कभी नहीं हुआ। तुम दोनो को देखकर मेरी फीलिंग्स कैसी है ये बताने के लिए शब्द नहीं हैं।
तुम दोनों को देखते रहना मुझे बहुत पसंद है और मैं यकीन नहीं कर पा रही हूं कि मैं तुम्हारी मां हूं।। 'लियो और जैक'। इसके अलावा लीजा ने अपने पति के लिए लिखा है कि..
वेलेंटाइन्स डे को हमारी मुलाकात के 5 साल पूरे होंगे। लीजा इस मौके पर काफी ज्यादा खुश नजर आ रही हैं। उन्होने अपने पति को उनकी जिंदगी में आने के लिए शुक्रिया कहा है...


Click it and Unblock the Notifications











