ब्वॉयफ्रेंड संग लीज़ा हेडन ने रचाई शादी..देखें PICS
लीज़ा हेडन ने ब्वॉयफ्रेंड डीनो लालवानी संग रचाई शादी। देखें शादी की कुछ तस्वीरें।
एक्ट्रेस लीज़ा हेडन हाल ही में अपने ब्वॉयफ्रेंड डीनो लालवानी के साथ शादी के बंधन में बंध गई हैं। लीज़ा और डीनो पिछले एक साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। दोनों ने शादी एक बीच पर की है। इस दौरान लीज़ा व्हाइट वेडिंग गाउन पहने काफी खूबसूरत लग रही थीं।

शादी में दोनों के करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य ही शामिल थे। आपको बता दें कि लीज़ा की इसी शुक्रवार को फिल्म ऐ दिल है मुश्किल रिलीज़ हुई है।
ऐ दिल है मुश्किल की बेहतरीन ओपनिंग के बाद लीज़ा की शादी..उनके लिए तो ये टाइम ग्रैंड सेलिब्रेशन का है।
बता दें कि शादी की ये तस्वीरें लीजा हेडन और उनकी बहन मल्लिका हेडन ने अपने इंस्टाग्रम पर शेयर की हैं।
दोनों ने 29 अक्टूबर को शादी की है। पिछले ही दिनों लीज़ा ने जल्द शादी के बंधन में बंधने का ऐलान किया था।
अब अचानक से उनकी शादी की खबरें सामने आना फैन्स के लिए वाकई में काफी बड़ा सरप्राइज़ है।


Click it and Unblock the Notifications

















