मां बनने के बाद लीजा हेडन ने शेयर की तस्वीर, लोगों ने कर दिया Troll- कहा, कुछ खा लिया करो
मॅाडल और एक्ट्रेस लीजा हेडन मां बनने के बाद फिलहाल फिल्मों से दूर हैं। लेकिन अपने स्टाइल और ग्लैमर के कारण वह लगातार चर्चा का विषय बनती रहती हैं। इस बार भी अपनी इस तस्वीर के कारण लीजा हेडन ट्रोल हो चुकी हैं। उन्हें अपनी इस तस्वीर पर कई तरह के कमेंट आ रहे हैं।
लीजा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। लीजा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर तस्वीर शेयर की है। जहां पर अपने पतले शरीर के कारण काफी बातें सुनने को मिल रहा है। यूजर्स ने लीजा के फोटो पर कई अजीब तरह के कमेंट किए हैं। किसी ने उन्हें कुछ भी खा लिया करों जैसी सलाह दी है।

तो किसी ने उनसे पूछा है कि क्यों दिन पर दिन इतनी कम होती जा रही हो। लीजा ने लंदन से अपनी ये तस्वीरें शेयर की हैं। जहां पर वह काफी रिलैक्स मूड में नजर आ रही हैं।
आपको बता दें कि साल 2017 में एक बेबी बॅाय को लीजा ने जन्म दिया। उन्होंने साल 2016 में एक प्राइवेट सेरेमनी में अपने बॅायफ्रेंड डिनो लालवानी से शादी की थी। लीजा कई बार अपने बेटे वे जैक की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं।
यहां देखिए लीजा की बेहद बोल्ड तस्वीरें जो कि काफी वायरल हुई हैं..


Click it and Unblock the Notifications











