''मैं ऐश्वर्या राय बच्चन के सामने खड़ी नहीं हो पाती थी....''
करन जौहर की आने वाली फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' में काम करने वालीं बॉलीवुड एक्ट्रेस लीज़ा हैडन ने बताया कि वो ऐश्वर्या राय बच्चन को लेकर क्या महसूस करती थीं। लीज़ा ने बताया कि वो ऐश्वर्या के सामने काफी शाई फील किया करती थीं। लीज़ा ने बताया कि ऐश्वर्या की ब्यूटी, उनका आत्मविश्वास उन्हें ऐश्वर्या के सामने टिकने नहीं देता था।

इसी के साथ लीज़ा ने अनुष्का शर्मा और रणबीर कपूर को लेकर भी बात की। लीज़ा ने बताया कि अनुष्का भी अपने काम को लेकर काफी स्ट्रेटफॉरवर्ड और प्रोफेशनल हैं, उनके साथ काम करने का अपना अलग ही मज़ा है। वहीं रणबीर भी काफी कूल हैं।
आखिर क्या है कैटरीना के दिल में...सलमान के लिए इतनी खुश!
वहीं जब लीज़ा से फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' में उनके रोल के बारे में पूछा गया तो उन्होंने ज्यादा कुछ इस बारे में नहीं बताया। आपको बता दें कि करण जौहर द्वारा निर्देशित आगामी फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' में अपनी भूमिका की शूटिंग के दौरान उन्होंने काफी मजे किए। फिल्म में लीजा एक छोटी सी भूमिका है। इस फिल्म में रणबीर कपूर, अनुष्का शर्मा और एश्वर्या राय बच्चन है।
'ऐ दिल है मुश्किल' एक रोमांटिक ड्रामा है जिसमें फवाद खान भी है। यह फिल्म दीवाली पर रिलीज होनी है। पहले जब उनसे पूछा गया था कि क्या रणबीर के साथ स्क्रीन साझा करेंगी तो लीज़ा ने कहा था कि कहा, 'हमारे साथ में दृश्य हैं मेरा छोटा लेकिन बहुत दिलचस्प किरदार है।
गौरतलब है कि लीजा ने बॉलीवुड में अपनी शुरुआत 2010 में सोनम कपूर अभिनीत फिल्म 'आयशा' से की और उसे सफलतम भूमिका निभाने का अवसर कंगना रनौत के साथ 'क्वीन' में मिला।


Click it and Unblock the Notifications