लीजा हेडन पति के साथ रोमांटिक अंदाज में आईं नजर..
लीजा हेडेन अपने पति के साथ रोमांटिक मोमेंट शेयर करती नजर आईं।
एक्ट्रेस और मॉडल लीजा हेडन ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। हाल में 17 मई को लीजा हेडन ने बेटे को जन्म दिया। पति लीलो लालवानी के साथ लीजा हेडन किस करते नजर आईं और उन्होंने इसकी तस्वीर भी शेयर की। दोनों की ये रोमांटिक तस्वीर वाकई काफी अच्छी है।
बेबी के जन्म के महज डेढ़ महीने बाद ही लीजा हेडन बिल्कुल पहले की तरह परफेक्ट नजर आ रही हैं। उन्होंने अपना पोस्ट प्रेग्नेंसी वजन भी काफी कम कर लिया है और पहले की तरह बिल्कुल फिट नजर आ रही हैं।

रेड गाउन में लीजा हेडन की जितनी तारीफ की जाए कम ही होगी। उन्होंने खुद को वाकई काफी अच्छी तरह से मेनटेन कर रखा है।
कहना गलत नहीं होगा कि पहले की तरह लीजा बिल्कुल सेक्सी हो गई हैं। बेबी के जन्म के बाद ये पहली बार है जब वो इस तरह से पब्लिकली नजर आई हैं। लीजा हेडन क्वीन, हाउसफुल 3 जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।


Click it and Unblock the Notifications

