बेटे के साथ लीजा हेडन की यह तस्वीर देखकर मुस्कुरा उठेंगे आप..CUTE
क्वीन में कंगना रनौत की दोस्त भूमिका से काफी पॉपुलर हुईं एक्ट्रेस लीजा हेडन इन दिनों मदरहुड इंज्वॉय कर रही हैं। लीजा हेडन इस साल मई में मां बनी हैं और अक्सर अपने बेटे जैक की तस्वीरें शेयर करते रहती हैं। लीजा हेडन ने एक और तस्वीर अपनी जैक के साथ शेयर की है जो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रही है।
इस तस्वीर में लीजा हेडन अपने बेटे जैक लालवानी के साथ पूल में हैं और इंज्वॉय कर रही हैं। इस तस्वीर को देखकर ऐसा लग रहा है कि जैक भी अपनी मम्मी के साथ पूल में काफी इंज्वॉय कर रहे हैं। लीजा हेडन अक्सर अपने बेटे के साथ तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।

Recommended Video

एक इंटरव्यू में लीजा हेडन ने कहा था कि "शादी के बाद मैं तुरंत काम पर लौट गई लेकिन जिंदगी असल में बेबी के आने के बाद बदलती है ना की शादी के बाद खासकर अगर आपकी शादी सही शख्स से हुई हो।ऑफिशियली शादी करने से पहले ही मैं मन ही मन शादी कर चुकी थी और जब आप प्यार करते हैं तो कमिटमेंट में समस्या नहीं आती है।"
लीजा हेडन बॉलीवुड में कंगना रनौत के साथ क्वीन में नजर आईं। फिल्म में उनकी भूमिका कंगना रनौत के दोस्त की थी और उन्हें इससे बॉलीवुड में पहचान मिली। इसके बाद लीजा हाउसफुल जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं।


Click it and Unblock the Notifications