पति को पाकिस्तानी बोलने पर भड़कीं लीज़ा हेडन..ट्विटर पर निकाली भड़ास!
लीज़ा हेडन के पति और ससुरालवालों को पाकिस्तानी कहने पर लीज़ा को गुस्सा आ गया। अपना ये गुस्सा ट्वीटर पर कैसे उतारा..आइए जानते हैं।
लीज़ा हेडन ने जब अपने ब्वॉयफ्रेंड डीनो लालवानी से शादी की तब उनके लिए बधाइयों की कतार लग गई। लेकिन इसी बीच लीज़ा के पति को और उनके ससुराल वालों को पाकिस्तानी कह दिया। इसके बाद लीज़ा काफी गुस्से में आ गईं। लीज़ा ने अपना सारा गुस्सा अपने ट्वीटर अकाउंट पर निकाला है।

लीज़ा ने ट्वीटर पर लिखा ''मेरे पति हिंदुस्तानी हैं। मेरे ससुर गुल्लू लालवानी का जन्म विभाजन से पहले हुआ था, जो बाद में वहां भेजे गए।'' यही नहीं लीज़ा ने ये भी कहा कि किसी ऐसे शख्स को नॉन-इंडियन कहना बेतुका है जिसने विभाजन का संघर्ष झेला हो।
मुझे दुख है कि आप ऐसा आर्टीकल छापकर अपनी जिंदगी का नया सफर शुरू करने जा रही लड़की को शादी की शुभकामनाएं दे रहे हैं।
रोमांटिक नहीं..ऐसी फिल्में करना चाहती हैं आलिया भट्ट..खुद किया खुलासा
वाकई में लीज़ा ने उन सबकी अच्छी क्लास ली है जिन्होंने उनके पति और ससुरालवालों को पाकिस्तानी कहा है। आपको बता दें कि लीसा और डिनो ने हाल ही में थाइलैंड के फुकेट में अमनपुरी बीच रिसॉर्ट में शादी की है। लीज़ा ने शादी की कुछ फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर की थी।


Click it and Unblock the Notifications