#WeddingPics: कल फिल्म रिलीज़ और आज कर ली शादी...देखिए तस्वीरें

लीज़ा हेडन ने अपनी फिल्म ऐ दिल है मुश्किल के रिलीज़ होते ही शादी कर ली। देखिए उनकी शादी की तस्वीरें। अपने सफेद गाउन में लीज़ा बेहद खूबसूरत दिखीं।

बॉलीवुड अभिनेत्री लीज़ा हेडन हाल ही में रिलीज़ हुई फिल्म ऐ दिल है मुश्किल में नज़र आई हैं। और फिल्म के रिलीज़ होते ही उन्होंने शादी कर ली। लीज़ा एक साल से रिलेशनशिप में थीं और दीवाली धमाका के तौर पर उन्होंने इंस्टाग्राम पर डाली अपनी शादी की तस्वीरें।

इन तस्वीरों में लीज़ा अपने सफेद गाउन में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। लीज़ा ने अपने बॉयफ्रेंड डीनो लालवानी को शादी के पहले एक साल डेट किया है।

Lisa Haydon marriage pics

गौरतलब है कि लीज़ा हेडन ंके बॉयफ्रेंड डीनो, एक ब्रिटिश बिज़नेसमैन हैं और पाकिस्तान से ताल्लुक रखते हैं।

लीज़ा हाल ही में रिलीज़ हुई फिल्म ऐ दिल है मुश्किल में रणबीर कपूर की गर्लफ्रेंड के किरदार में दिखाई दी थीं। इसके पहले वो हाउसफुल 3 में दिखीं थीं।

लीज़ा ने बॉलीवुड में क्वीन से डेब्यू किया था और उनके काम की काफी सराहना हुई थी। कुछ ही दिनों पहले उन्होंने अपनी शादी का एलान किया था और अब दीवाली के एक दिन पहले उन्होंने खूबसूरत चर्च वेडिंग की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X