लीजा हेडन ने स्टाइल में किया बेबी बंप फ्लॉन्ट...देखते रह जाएंगे आप
लीजा हेडेन ने मैगजीन कवर के लिए बेबी बंप फ्लॉन्ट किया है और वो इस अवतार में वाकई काफी खूबसूरत लग रही हैं।
आप करीना कपूर के प्रेग्नेंसी के दिनों को भूल जाइए,। लीजा हेडन भी प्रेग्नेंसी में कुछ कम सुर्खियां नहीं बटोर रही हैं। लीजा हेडेन ने हाल में ही एक मैगजीन के लिए फोटोशूट कराया हैं जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही हैं। बिकिनी में लीजा हेडेन बेबी बम्प फ्लॉन्ट कर रही हैं।
लीजा हेडेन इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी को पूरी तरह इंज्वॉय कर रही हैं। वो अक्सर इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें डालती रहती हैं । लीजा हेडेन ने लगभग 4 महीने पहले सोशल मीडिया पर ही घोषणा की थी कि वो मम्मी बनने वाली हैं। पिछले साल अक्टूबर में उन्होंने डीनो लालवानी से शादी की थी।
इसके पहले भी कई बार लीजा हेडेन अपने बेबी बम्प को काफी स्टाइल में फ्लॉन्ट कर चुकी हैं। हाल में ही उन्होंने बाथ टब की तस्वीर डाली थी जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था।
लीजा हेडेन की वाकई जितनी तारीफ की जाए कम होगी।उन्होंने हालांकि अभी ये नहीं बताया है कि उनकी डिलिवरी कब होगी।


Click it and Unblock the Notifications