तीसरी बार मां बनीं लीज़ा हेडन ने दिया बेटी को जन्म, सबसे अलग तरीके से किया एलान
अभिनेत्री लीज़ा हेडन ने कुछ ही दिन पहले एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है और इस बार लीज़ा ने इसकी जानकारी किसी को नहीं दी। हालांकि कुछ दिन पहले जब लीज़ा हेडन से उनके एक फैन ने इंस्टाग्राम पर पूछा कि आपका तीसरा छोटा सा बच्चा कहां हैं? तो लीज़ा ने जवाब देते हुए लिखा - मेरी बांहों में।
गौरतलब है कि लीज़ा हेडन तीसरी बार प्रेगनेंट थीं। उनके दो बेटे हैं - ज़ैक और लीयो लालवानी। हाल ही में लीज़ा ने अपने बेबी बंप की तस्वीरें शेयर की थीं।

लीज़ा ने अपनी तस्वीरें शेयर करते हुए साथ में अपनी परेशानी भी फैन्स के साथ बांटी। लीज़ा ने लिखा था कि अपने बेबी बंप को देखकर चिंतित हूं। ये नहीं पता कि ये सिर्फ बेबी बंप है या फिर लगातार पिज़्ज़ा खाने का असर।
लीज़ा हेडन अक्सर ही अपने बेबी बंप की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। 1986 में जन्मीं लीज़ा हेडन भारत की टॉप मॉडल रह चुकी हैं। उन्होंने एमटीवी के मशहूर शो इंडियाज़ टॉप मॉडल के दो सीज़न होस्ट भी किए हैं।

ब्रिटिश बिज़नेसमैन हैं पति
लीज़ा हेडन ने 2016 में अपने बॉयफ्रेंड डीनो से दीवाली के एक दिन बाद शादी कर ली। डीनो, एक ब्रिटिश बिज़नेसमैन हैं और पाकिस्तान से ताल्लुक रखते हैं।

फिल्म की रिलीज़ के बाद शादी
लीज़ा ने अपनी फिल्म ए दिल है मुश्किल की रिलीज़ के एक दिन बाद ही 2016 में शादी कर ली थी। ऐ दिल है मुश्किल में लीज़ा हेडन ने एक मज़ेदार किरदार निभाया था जिसे फैन्स ने काफी पसंद किया था।

शादी के बाद कुछ बदलाव नहीं
एक इंटरव्यू में लीजा हेडन ने कहा था कि "शादी के बाद मैं तुरंत काम पर लौट गई लेकिन जिंदगी असल में बेबी के आने के बाद बदलती है ना की शादी के बाद खासकर अगर आपकी शादी सही शख्स से हुई हो।

प्रेगनेंसी का अनाउंसमेंट
दूसरी बार प्रेगनेंट होने पर लीज़ा ने अपने बेबी बंप के साथ अपने बेटे ज़ैक और पति डीनो की एक तस्वीर शेयर की और लिखा कि जल्दी ही हम चार होने की राह पर हैं। उनके इस पोस्ट पर फैन्स ने बधाईयों का तांता लगा दिया था।

ब्रेस्टफीडिंग पर जागरूकता
अपने बेटे के जन्म के बाद लीज़ा हेडन ने लोगों को ब्रेस्टफीडिंग के बारे में जागरूक किया था। एक तस्वीर शेयर करते हुए लीज़ा ने लिखा - मुझसे बहुत सी पोस्ट में यह पूछा गया कि बच्चे का जन्म होने के बाद मेरी जिंदगी में क्या बदलावा आए हैं। खासतौर पर वजन और फिटनेस को लेकर। इस ब्रेस्टफीडिंग वीक में कुछ श्रेय उसे देना चाहूंगी जो इसका असली हकदार है। बच्चे को जन्म देने के बाद स्तनपान ने मुझे वापस शेप में आने में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। स्तनपान करवाना काफी चुनौतिपूर्ण और समय लेने वाला कार्य है। लेकिन यह अपने बच्चे के साथ जुड़े रहने का बहुत खूबसूरत जरिया है इसके अलावा इससे आपके बच्चे को पोषण मिलता है।

बेहद ख्याल रखने वाले पति
अपने पति डीनो की तारीफ करते हुए लीज़ा ने एक इंटरव्यू में कहा था - ऑफिशियली शादी करने से पहले ही मैं मन ही मन शादी कर चुकी थी और जब आप प्यार करते हैं तो कमिटमेंट में समस्या नहीं आती है।

बेबी बंप की तस्वीर
इसके पहले भी लीजा हेडन ने अपनी बेबी बंप के साथ तस्वीर मीडिया में शेयर की है और उनकी हर तस्वीर की काफी तारीफ हुई है। वो काफी खूबसूरत दिखती हैं।

ज़ैक और लीयो की मां
लीज़ा हेडन ने अपने पहले बेटे का नाम जैक रखा है। उन्होंने एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था कि जैक लालवानी जिसका जन्म 17 मई को 2018 में हुआ। इसके बाद 2019 में वो दूसरी बार मां बनीं।

प्रेगनेंसी में फोटोशूट
अपनी पहली प्रेगनेंसी के दौरान, लीज़ा हेडन Elle मैगज़ीन के लिए एक शानदार फोटोशूट भी करवा चुकी हैं। गौरतलब है कि लीज़ा हेडन body positivity के लिए अकसर शानदार तरीके से लोगों को जागरूक करती रहती हैं।

2010 में डेब्यू
लीज़ा हेडन ने 2010 में आएशा फिल्म के साथ अपना हिंदी डेब्यू किया था। इसके बाद वो 2014 में क्वीन में कंगना रनौत की दोस्त की भूमिका में ढेरों अवार्ड्स की हकदार बनीं। 2014 में वो हाउसफुल 3 का हिस्सा थीं और उनकी आखिरी फिल्म थी 2016 में आई ऐ दिल है मुश्किल। बेटी के जन्म की लीज़ा को ढेर सारी बधाई।


Click it and Unblock the Notifications
