लीजा हेडेन बनीं मां..सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर
लीजा हेडेन एक क्यूट से बेबी ब्वॉय की मां बनीं हैं जिसका नाम उन्होंने जैक रखा है।
बॉलीवुड एक्ट्रेस और मॉडल लीजा हेडन एक बेटे की मां बनीं हैं। लीजा हेडन ने अपने बेटे का नाम जैक रखा है। उन्होंने एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि जैक लालवानी जिसका जन्म 17मई को हुआ है। पिछले काफी समय से लीजा हेडन अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर सुर्खियं में थीं।
हाल में उन्होंने बिकिनी में बेबी बंप के साथ तस्वीर शेयर की थी जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था। लीजा हेडन ने पिछले साल अक्टूबर में अचानक शादी कर सबको चौंका दिया था। उन्होंने अपने ब्वॉयफ्रेंड डीनो लालवानी से शादी की थी।

लीजा हेडन को हर कोई बधाई दे रहा है।डिलिवरी के लिए दौरान वो भारत में नहीं थीं। उन्होंने अपने पोस्ट में ये भी बताया कि उन्हें 17 तारीख को बेबी हुआ है।
लीजा हेडन क्वीन फिल्म में कंगना रनौत की फ्रेंड के रोल में नजर आई थी। उन्हें उस किरदार के लिए काफी सराहा भी गया था।


Click it and Unblock the Notifications