लीज़ा हेडन दोबारा प्रेगनेंट - बेबी बंप की इस तस्वीर के साथ किया एलान
Recommended Video
बॉलीवुड अभिनेत्री और मॉडल लीज़ा हेडन एक बार फिर से प्रेगनेंट हैं। लीज़ा ने अपनी प्रेगनेंसी की खबर एक इंस्टाग्राम पोस्ट के साथ अनाउंस की। इस तस्वीर और इस पोस्ट को देखकर आप केवल बस Awww ही कर पाएंगे। क्योंकि ये तस्वीर और ये पोस्ट है ही इतना क्यूट कि कोई भी खुद को रोक नहीं पाएगा।
लीज़ा ने अपने बेबी बंप के साथ अपने बेटे ज़ैक और पति डीनो की एक तस्वीर शेयर की और लिखा कि जल्दी ही हम चार होने की राह पर हैं। उनके इस पोस्ट पर फैन्स ने बधाईयों का तांता लगा दिया है।

गौरतलब है कि लीज़ा हेडन के बॉयफ्रेंड डीनो, एक ब्रिटिश बिज़नेसमैन हैं और पाकिस्तान से ताल्लुक रखते हैं। लीज़ा ने अपनी फिल्म ए दिल है मुश्किल की रिलीज़ के एक दिन बाद ही 2016 में शादी कर ली थी।
एक इंटरव्यू में लीजा हेडन ने कहा था कि "शादी के बाद मैं तुरंत काम पर लौट गई लेकिन जिंदगी असल में बेबी के आने के बाद बदलती है ना की शादी के बाद खासकर अगर आपकी शादी सही शख्स से हुई हो।ऑफिशियली शादी करने से पहले ही मैं मन ही मन शादी कर चुकी थी और जब आप प्यार करते हैं तो कमिटमेंट में समस्या नहीं आती है।"


Click it and Unblock the Notifications












