आखिर आ गया लिपस्टिक अंडर माई बुर्का का पोस्टर..देखिए आप भी
लिपस्टिक अंडर माई बुर्का का नया पोस्टर आ चुका है जो वाकई शानदार है।
तमाम कंट्रोवर्सी के बाद आखिरकार लिपस्टिक अंडर माई बुर्का का पोस्टर रिलीज किया गया है जो काफी हद तक आपको देव डी और लव सेक्स और धोखा की याद दिलाएगा। सेंसर बोर्ड द्वारा रिजेक्ट किए जाने के बाद आखिरकार एकता कपूर इस फिल्म की डिस्ट्रिब्यूटर बनी और फिल्म रिलीज की जाएगी।
फिल्म 21 जुलाई को रिलीज होगी और साथ ही आपको बता दें कि फिल्म कई अंतर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में भी अवार्ड जीत चुकी है। पोस्टर को एकता कपूर ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। फिल्म का ट्रेलर काफी पहले आ चुका है और दर्शकों ने काफी पसंद भी किया था।

फिल्म के प्रोड्यूसर प्रकाश झा हैं तो इसे डायरेक्ट अलंकृता श्रीवास्तव ने किया है। फिल्म में रत्ना पाठक शाह, कोंकणा सेन शर्मा और आहना कुमार लीड रोल में हैं। इनके अलावा सुशांत सिंह और विक्रम मेसी भी इसमें नजर आएंगे। बता दें कि फिल्म का ट्रेलर 14 अक्टूबर 2016 को रिलीज किया जा चुका है और इसे काफी सराहा गया था।
फिल्म का इंतजार भी सिने प्रेमी काफी समय से कर रहे हैं, इसलिए भी ये फिल्म कई मायनों में महत्वपूर्ण है।अब देखना ये है कि इतनी कंट्रोवर्सी के बाद दर्शक इसे पसंद करते हैं या नहीं।


Click it and Unblock the Notifications











