..................... Lipstick under My Burkha to release on 28th July Ekta Kapoor became distributer and presenter - Hindi Filmibeat

28 जुलाई को रिलीज होगी लिपस्टिक अंडर माई बुर्का..एकता कपूर का मिला साथ

लिपस्टिक अंडर माई बुरखा अब 28 जुलाई को रिलीज होगी। एकता कपूर खुद इसकी डिस्ट्रिब्यूटर और प्रजेंटर बनी हैं।

By Shweta

लंबे समय से विवादों के कारण नहीं रिलीज हो पा रही लिपस्टिक अंडर माई बुर्का आखिरकार रिलीज होने जा रही है। फिल्म अब 28 जुलाई को सिनेमाघरों में प्रदर्शित की जाएगी। फिल्म में महिलाओं को एक अलग नजरिए से दिखाने की कोशिश की गई है लेकिन CBFC को फिल्म का कंटेट पसंद नहीं आया था और फिल्म कंट्रोवर्सी का शिकार हो गई थी।

[बाहुबली फीवर खत्म..ये रहा प्रभास का नया लुक..बिल्कुल अलग ]

फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने इसके बारे में ट्विट करते हुए कहा कि "एकता कपूर की बालाजी मोशन पिक्चर नहीं लेकिन दूसरी कंपनी अल्ट बालाजी की ये फिल्म 28 जुलाई को रिलीज की जाएगी।" एकता कपूर फिल्म की डिस्ट्रिब्यूटर और प्रजेंटर बनी हैं।

lipstick-under-my-burkha-finally-to-release-on-28th-july-ekta-kapoor-became-distributer-presenter

फिल्म के प्रोड्यूसर प्रकाश झा हैं तो इसे डायरेक्ट अलंकृता श्रीवास्तव ने किया है। फिल्म में रत्ना पाठक शाह, कोंकणा सेन शर्मा और आहना कुमार लीड रोल में हैं। इनके अलावा सुशांत सिंह और विक्रम मेसी भी इसमें नजर आएंगे। बता दें कि फिल्म का ट्रेलर 14 अक्टूबर 2016 को रिलीज किया जा चुका है और इसे काफी सराहा गया था।

फिल्म को कई इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में सराहा जा चुका है। फिल्म का इंतजार भी सिने प्रेमी काफी समय से कर रहे हैं, इसलिए भी ये फिल्म कई मायनों में महत्वपूर्ण है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X