बिना अंग्रेज़ी जाने ऑस्कर तक पहुंचे सनी पवार

लायन फिल्म में देव पटेल का बचपन का करिदार निभाने वाले सनी पवार की ऑस्कर में भी जमकर तारीफ हुई।

By Bbc Hindi
सनी पवार
AFP
सनी पवार

ऑस्कर के लिए नोमिनेट होने वाली फ़िल्म 'लायन' में सारू की भूमिका के लिए सनी पवार को काफी सराहना मिल रही है.

सनी ने इस फिल्म में देव पटेल के बचपन की भूमिका निभाई है. देव पटेल लायन के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर कैटिगरी में ऑस्कर अवॉर्ड पाने से चूक गए.

सनी को हाल के सालों में फ़िल्मों में आने वाले बाल कलाकारों में बेहतरीन कलाकार माना जा रहा है.

फ़िल्म 'लायन' सनी की पहली फ़िल्म है. इस फ़िल्म में काम करते समय वो 6 साल के थे.

सनी पवार
Getty Images
सनी पवार

हाल में सनी ने वॉल स्ट्रीट जर्नल को बताया था कि फ़िल्म की कहानी बहुत डरावनी थी लेकिन साहसी भी और उन्हें ये कहानी समझने में उन्हें काफी समय लगा था.

सनी एक अन्य फ़िल्म 'लव सोनिया' में भी काम कर रहे हैं.

सनी जहां जाते हैं अपने ट्रांसलेटर को साथ लेकर जाते हैं जो उन्हें सवाल हिंदी में समझाते हैं. सनी हिंदी में ही सवालों के जवाब देते हैं.

सनी पवार के जूते
AP
सनी पवार के जूते

ऑस्कर रेड कार्पेट पर उन्हें 8 साल का सबसे प्यारा कलाकार कहा जा रहा है.

फ़िल्म की पटकथा लिखने वाले ल्यूक डेविस के ने फ़िल्म के लिए बाफ्टा अवार्ड लेते वक्त सनी के लिए कहा था कि वो अभी कई सालों के लिए महत्वपूर्ण खोज बने रहेंगे.

फ़िल्म 'लायन' का नामांकन बेस्ट फ़िल्म कैटगरी में किया गया है.

सनी पवार
Getty Images
सनी पवार
सनी
AFP
सनी

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X