अर्जुन हैं Mr. Cool, अफेयर की अफवाहों से नहीं पड़ता फर्क
एक्टर अर्जुन कपूर को अफवाहों से कोई फर्क नहीं पड़ता। जी नहीं, ऐसा हम नहीं कह रहे, बल्कि अर्जुन ने खुद कहा है। सोनाक्षी सिन्हा के साथ लिंक अप की बातों पर विराम लगाते हुए अर्जुन ने कहा कि को-स्टार के साथ अफेयर की चर्चा एक एक्टर के जीवन का एक अभिन्न हिस्सा होती हैं।

उन्होंने कहा कि इस तरह के अफवाह केवल उन्हीं के बारे में नहीं आई हैं। बल्कि ऐसा लगभग हर एक्टर के साथ होता है। अर्जुन ने कहा, मैं पहला एक्टर नहीं हूं जिसका नाम उसकी को-स्टार के साथ जो़डा गया हो, और जाहिर है मैं आखिरी भी नहीं हूं।
इतना ही नहीं, अर्जुन ने अपने कूल अंदाज ने कहा कि, मुझे और सोनाक्षी को इन अफवाहों से कोई फर्क नहीं पड़ता। आपको बता दें, इससे पहले अर्जुन के अफेयर की चर्चाएं उनकी पिछली फिल्म "2 स्टेट्स" की को-एक्ट्रेस आलिया भट्ट के साथ थीं। लेकिन अर्जुन ने कहा कि वह फिलहाल सिंगल हैं। यह अलग बात है कि किसी विश्वास नहीं होता कि वे किसी को भी डेट नहीं कर रहे।
अर्जुन ने कहा, मैं पिछले दो सालों से यही बात कह रहा हूं, पर किसी को भी मेरी बात पर भरोसा नहीं होता है। हर कोई चाहता है कि मैं एक गर्लफ्रैंड बना लूं और जब भी मैं अपनी को-एक्ट्रेस के साथ मुलाकात के लिए जाता हूं तो हमारे अफेयर की चर्चाएं शुरू हो जाती हैं।
बहरहाल, सोनाक्षी और अर्जुन फिल्म "तेवर" में साथ नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का निर्देशन अमित शर्मा ने किया है। इसमें मनोज वाजपेयी भी अहम किरदार निभा रहे हैं। यह फिल्म 9 जनवरी 2015 को रिलीज होगी।


Click it and Unblock the Notifications