लिंकअप की खबरों से फर्क नहीं पड़ता : दिशा पटानी
दिशा पटानी का कहना है कि लिंकअप की खबरों से कोई फर्क नहीं पड़ता। दिशा पटानी और टाइगर श्रॉफ के साथ लिंकअप की खबरें पिछले काफी दिनों से आ रही हैं।
आज कल किसी भी एक्टर-एक्ट्रेस के लिंकअप की खबरें आना आम सी बात हो गई है। लेकिन लिंकअप की खबरों को लेकर धोनी एक्ट्रेस दिशा पटानी का कहना है कि उन्हें इन खबरों से कोई फर्क नहीं पड़ता। आपको बता दें कि दिशा की टाइगर श्रॉफ के साथ लिंकअप की खबरें काफी दिनों से सुर्खियां बटोर रही हैं।

लिंकअप की खबरों को लेकर दिशा ने कहा ''मैं यहां सिर्फ काम करने के लिए आई हूं और लिंकअप जैसी खबरों से मुझे फर्क नहीं पड़ता क्योंकि ये मेरे काम का हिस्सा नहीं है। जब काम की बात आती है तो मैं बहुत काफी सेलफिश हो जाती हूं और सिर्फ काम के बारे में ही सोचती हूं।''
''रणबीर कपूर हर दिन मुझे कॉल करते हैं.. उनकी हालत खराब है....''
आपको बता दें कि दिशा पटानी पिछली बार सुशांत सिंह राजपूत के साथ 'एमएस धोनी' फिल्म में नज़र आई थीं। इसी फिल्म से उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। पहली ही फिल्म ने दिशा पटानी को इतनी सफलता दिला दी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचाया है।


Click it and Unblock the Notifications