'फिल्म मैरी कॉम में प्रियंका चोपड़ा की जगह मणिपुरी एक्ट्रेस क्यों नहीं हुईं कास्ट", एक्ट्रेस ने किया सवाल
बॉलीवुड बॉयोपिक फिल्म 'मैरी कॉम' में प्रियंका चोपड़ा ने मुख्य किरदार निभाया था। इस फिल्म में सहायक भूमिका निभाने वाली मणिपुरी मॉडल-एक्टर लिन लैशराम हाल ही में फिल्म के कास्ट पर सवाल किया है। उनका कहना है कि फिल्म में प्रियंका की जगह किसी नार्थ ईस्ट कलाकार को ही मुख्य भूमिका निभाने का मौका क्यों नहीं दिया गया।
आठ बार वर्ल्ड चैंपियनशिप का मेडल जीत चुकीं मैरी कॉम की यह बॉयोपिक फिल्म हिट रही थी। फिल्म रिलीज के बाद प्रियंका चोपड़ा की खूब तारीफ हुई थी। वहीं, फिल्म को नेशनल अवार्ड से भी नवाजा गया था।

फिल्म एक बार फिर चर्चा में हैं, लेकिन अब इसके कास्ट पर सवाल उठाए जा रहे हैं। मणिपुर की मॉडल और एक्ट्रेस लिन लैशराम ने कहा कि, 'द फैमिली मैन 2' में साउथ के एक्टर्स काम कर सकते हैं तो 'मैरी कॉम' में प्रियंका चोपड़ा की जगह नॉर्थ ईस्ट की लड़की को क्यों नहीं लिया गया?
लिन लैशराम ने कहा कि 2014 में फिल्म की कास्टिंग के दौरान भेदभाव किया गया। इस फिल्म की कास्ट के हिसाब से इसमें प्रियंका की जगह किसी मणिपुरी लड़की को लिया जा सकता था।


Click it and Unblock the Notifications











