अमेरिका में मिलेगी 'तारे जमीन पर'
फिल्म निर्माण कंपनी 'वाल्ट डिजनी स्टूडियो' का 'होम एंटरटेनमेंट' 12 जनवरी को अमेरिका में आमिर खान की पुरस्कृत फिल्म 'लाइक स्टार्स ऑन द अर्थ' (तारे जमीन पर) की डीवीडी जारी करेगी। यह डिजनी की हिंदी भाषा की पहली डीवीडी होगी।
अलोचकों द्वारा सराही गई इस फिल्म को कई फिल्मफेयर और स्क्रीन पुरस्कार मिल चुके हैं। वर्ष 2009 के ऑस्कर पुरस्कारों के लिए भारत की ओर से नामांकित हो चुकी इस फिल्म की डीवीडी अमेरिका में 29.99 डॉलर में और कनाडा में 35.99 डॉलर में खरीदी जा सकेगी।
आमिर खान द्वारा निर्मित, निर्देशित और अभिनीत इस फिल्म ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
aamir khan अमेरिका आमिर खान तारे जमीन पर थ्री इटियट्स बॉलीवुड लगान bollywood lagaan rang de basanti taare ameen par three idiots


Click it and Unblock the Notifications