आमिर खान की राह पर चलेंगे अर्जुन कपूर!
अभी तक बॉलीवुड में सिर्फ मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान ही 'एक साल में एक फिल्म' के फंडे पर चला करते थे। लेकिन आपको बता दें, अब बॉलीवुड में दो साल पहले ही एंट्री लिए अर्जुन कपूर भी कुछ ऐसी ही प्लानिंग बना रहे हैं।

दरअसल, इस साल अर्जुन ने लगातार तीन फिल्में कर लीं। जिसकी शूटिंग में साल भर व्यस्त रहे। लिहाजा, अर्जुन कपूर का कहना है कि अब वे साल में एक ही फिल्म करेंगे। अर्जुन इस साल 'गुंडे', '2 स्टेट्स', और 'फाईडिंग फैनी' में नजर आये थे। जिसकी पूरे साल शूटिंग और प्रमोशन में अर्जुन व्यस्त रहे। लिहाजा, अब अर्जुन ने ऐसा निर्णय लिया है।
अर्जुन ने फिल्म 'इशकजादे' से बॉलीवुड में अपने करियर की शुरूआत की थी। जिसमें उनकी एक्टिंग की जबरदस्त तारीफ की गई थी। इस साल आई अर्जुन की फिल्मों में केवल 2 स्टेसस ही कमाल कर पाई। जबकि बाकी दो फिल्में, गुंडे और फाइडिंग फैनी बॉक्स ऑफिस पर धाराशयी हो गईं। फिलहाल, अर्जुन पिता बोनी कपूर के निर्देशन में बनी फिल्म 'तेवर' के प्रमोशन को लेकर खासा व्यस्त हैं। फिल्म में उनके आपोजिट सोनाक्षी सिन्हा काम कर रही हैं।
सोनाक्षी-अर्जुन की जोड़ी पहली बार एकसाथ नजर आ रही है। फिल्म 6 जनवरी 2015 को रिलीज हो रही है। दर्शक बेसब्री से इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। वहीं अर्जन भी इस फिल्म को लेकर खासा उत्साहित हैं।


Click it and Unblock the Notifications