तो आमिर से ये सीख ले रहीं हैं कंगना रनौत!
आमिर खान की एवार्ड फंक्शन से दूरी सब जानते हैं। ये हमारे लिए कोई नई बात नहीं है, लेकिन आपको बता दें कि अब आमिर की तरह ही बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत भी इस बार एवार्ड फंक्शंस से दूरी बनाती नजर आएंगी। कंगना के चाहने वाले इस साल एवार्ड फंक्शन में उनकी मौजूदगी को मिस करेंगे।

आपको बता दें, इन दोनों ही सितारों ने इस साल बॉलीवुड को बेहतरीन फिल्मों से नवाजा है। साल के अंत में आई आमिर की 'पीके' जहां सफलता की सीढ़ियां चढ़ रही है। वहीं, कंगना रनौत ने भी फिल्म 'क्वीन' में अपनी अदाकारी से सबका दिल जीत लिया। इतना ही नहीं, बल्कि काफी उम्मीद है कि, हर एवार्ड फंक्शन में इस साल सर्वश्रेष्ठ एक्ट्रेस का एवार्ड कंगना के खाते में जाए। बहरहाल, लेकिन इस साल आमिर के साथ कंगना ने बॉयकॉट एवार्ड फंक्शन पर जोर दिया है।
सूत्रों के अनुसार, इस साल कंगना किसी भी एवार्ड फंक्शन में शरीक नहीं होगी। इसके बदले वे आगामी फिल्मों की शूटिंग करती नजर आएंगी। हालांकि इस साल ही कंगना ने ऐसा फैसला क्यों लिया, यह थोड़ी हैरानी वाली बात है। जबकि साल की बेहतरीन एक्ट्रेस की दौड़ में कंगना का नाम सबसे ऊपर दौड़ रहा है।
बहरहाल, अब जबकि साफ हो गया है कि कंगना और आमिर दोनों ही इस साल एवार्ड फंक्शन में नहीं शामिल होंगे तो एवार्ड ऑरगनाइजर्स भी अब फंसा महसूस कर रहे हैं। एक एवार्ड फंक्शन के ज्यूरी के अनुसार, आमिर और कंगना इस साल के बेस्ट एक्टर और बेस्ट एक्ट्रेस की दौड़ में पहले नंबर पर हैं। लिहाजा, अगर दोनों ही फंक्शन में शामिल नहीं होते हैं तो यह हमारे लिए परेशानी का सबब बन सकता है।
बहरहाल, अगर यह खबर सच साबित हो जाती है तो आश्चर्य नहीं होगा कि इन दोनों के हाथों से एवार्ड निकलकर किसी एवार्ड फ्रैंडली एक्टर- एक्ट्रेस के हाथों में चला जाए।


Click it and Unblock the Notifications











