..................... #LightsCameraJosh: MJ5, Shirley Setia and other Top Influencers grabbing attention in Josh's Biggest Meetup At Gurugram | #LightsCameraJosh: गुरुग्राम में जोश की सबसे बड़ी मुलाकात, MJ5, शर्ली समेत टॉप इंफ्यूलेंसर ने लिया हिस्सा - Hindi Filmibeat

#LightsCameraJosh: गुरुग्राम में जोश की सबसे बड़ी मुलाकात, MJ5- शर्ली समेत टॉप इंफ्यूलेंसर ने लिया हिस्सा

जोश, इंडिया का पॉपुलर वीडियो एंटरटेनिंग ऐप है जहां नए नए टेलेंट्स अपना हुनर दिखा रहे हैं। जोश के जरिए प्रतिभाशाली लोगों को टेलेंट दिखाने का मौका मिला है। उभरते सितारों के लिए ये एक परफेक्ट प्लेटफॉर्म हैं जिन्हें अपने सपने पूरे करना का नया माध्यम मिला है। जोश पर अलग अलग शैलियों में वीडियो देखने को मिलती हैं तो कई बड़े कंटेंट क्रिएटर्स द्वारा बनाए गए मनोरंजक वीडियो मौजूद हैं, जिनका जोश यूजर्स भरपूर लुत्फ उठाते हैं। इन सभी तरीकों से जोश ने लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाई है। इन ऊंचाईयों के साथ ही इस पॉपुलर ऐप ने थोड़े ही समय के अंदर नंबर 1 ऐप की जगह हासिल की है।

Josh

इन अनूठी पेशकशों के अलावा, जोश अपनी मनोरंजक इवेंट्स के लिए भी काफी चर्चा में रहा है। इनमें से एक कार्यक्रम है #LightsCameraJosh। इस कार्यक्रम के चलते अलग अलग शैलियों के कंटेंट क्रिएटर्स ने एकत्रित होकर अपना टेलेंट दिखाया। जोश के इस कार्यक्रम की पहली मुलाकात पार्क हयात, हैदराबाद मार्च 2021 में हुई। पहली मुलाकात के बाद, जोश ने 9 अक्टूबर को द रिवेरा, गुरुग्राम में दूसरा संस्करण का आयोजन किया। ये कार्यक्रम सक्सेसफुल रहा जहां 20 मिलियन की पावर के साथ 400 से ज्यादा कंटेंट क्रिएटर्स ने हिस्सा लिया।

#LightsCameraJosh मीटअप के हाइलाइट्स के बारे में बात करें तो लोकप्रिय डांस ग्रुप MJ5 (अपने तालों और पॉप के लिए जाना जाता है) ने शानदार परफॉर्मेंस से दर्शकों की सांसे खींच लीं तो वहीं मशहूर गायक और कंटेंट क्रिएटर्स शर्ली सेतिया और पंजाबी गीतकार-गायक गुरनाजर चड्ढा ने लाइव परफॉर्मेंस दी। गुरनाजर चड्ढा की परफॉर्मेंस हर संगीत प्रेमी को आनंदित करने वाली लगी तो वहीं, स्वाति तिवारी, लवलेश खनेजा, शनाया रवि ऐनानी, रितेश पाल और विपिन शर्मा जैसे रचनाकारों ने एमजे5 और शर्ली सेतिया के साथ अपने मनमोहक सहयोग से दर्शकों को खुश कर दिया।

मंच पर जब ट्रॉन भांगड़ा ने अपनी शानदार परफॉर्मेंस दी तो हर किसी का मन बल्ले बल्ले करने का हो गया। इस भांगड़ा परफॉर्मेंस के साथ एलईडी लाइट इफेक्ट ने इस परफॉर्मेंस में और जान फूंक दी। वेजीता और अब्लू जैसे टॉप जोश कंटेंट क्रिएटर्स ने भी अपने एक्ट से मंत्रमुग्ध किया। जोश के इस कार्यक्रम में सभी ने 360 डिग्री फोन बूथ, मैजिक मिरर और पापराज़ी मूवमेंट जैसे मज़ेदार एलिमेंट्स की मदद से सभी का दिल जीत लिया। इस इवेंट में चार्टबस्टर म्यूजिक जब डीजे पर बजा तो मौजूद लोगों ने जमकर डांस किया जैसे कल हो न हो।

इस मीटअप में, स्वाति तिवारी, आस्था असिजा, रिदा जावेद, वेजीता और नूरिन शा जैसे टॉप जोश क्रिएटर्स ने अपनी रचनात्मकता से सभी का दिल जीता। इसके अलावा, #LightsCameraJosh इवेंट ने सभी को नए आइडिया और विचारों को रखने व सुनने का मौका भी दिया। मौज-मस्ती और जुनून से भरे इस इवेंट से हर कोई ढेर सारी कभी न भूल पाने वाली यादों व अनुभवों को लेकर घर लौटा।

जोश ऐप से आप भी जल्द ही जुड़िए ताकि आप ऐसी रोचक इवेंट्स का हिस्सा बन सकें। तो आप लोग किसका इंतजार कर रहे हैं? बस एक क्लिक के साथ देखिए शानदार वीडियोज।

Read more about: josh जोश
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X