इंतजार खत्म- LIGER के रिलीज डेट का ऐलान, सामने आया विजय देवरकोंडा का जबरदस्त अंदाज़
धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू करने वाले हैं। पुरी जगन्नाथ के निर्देशन में बनी इस फिल्म का नाम है- लाइगर, जिसमें विजय के साथ दिखेगीं अनन्या पांडे। जहां अनन्या के लुक का अब तक इंतजार है, विजय का पोस्टर रिलीज कर दिया है और यह काफी शानदार है। साथ ही फिल्म के रिलीज डेट की भी घोषणा कर दी गई है।
लाइगर 9 सितंबर 2021 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह पांच भाषाओं में रिलीज होने वाली है- हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम। फिल्म को करण जौहर और अपूर्व मेहता प्रड्यूस कर रहे हैं।

इस फिल्म को लेकर विजय भी बहुत उत्साहित हैं। उन्होंने करण जौहर के लिए सोशल मीडिया पर लिखा, "हमने जो सोचा आपने उसे हकीकत में बदल दिया। अब हम ये कहानी पूरे देश को दिखा सकते हैं। आपने हमारी कहानी पर यकीन किया और साथ दिया, हम फिल्म की दमदार कलेक्शन के साथ इसकी भरपाई करेंगे।"


Click it and Unblock the Notifications