शाहिद 'हैदर' कपूर के आगे फीका पड़ा पीके का जादू, स्क्रीन अवार्ड्स विनर लिस्ट

शाहिद कपूर और प्रियंका चोपड़ा 21वें लाइफ ओके स्‍क्रीन अवार्ड्स में भी छाए रहे। सर्वश्रेष्‍ठ अभिनेता और सर्वश्रेष्‍ठ अभिनेत्री इन दोनों की झोली में आया। प्रियंका को उनकी फिल्‍म 'मैरीकॉम' और शाहिद को फिल्‍म 'हैदर' के लिए पुरस्‍कृत किया गया। प्रियंका ने इस फिल्‍म में बॉक्‍सर मैरीकॉम का किरदार निभाया था. फिल्‍म में उनकी एक्टिंग की खासा तारीफ भी हुई थी।

फिल्‍म 'हैदर' में दर्शकों ने शाहिद की एक्टिंग को खासा पसंद किया था। फिल्‍म में उनका लुक भी एकदम अलग था। फिल्‍म में तब्‍बू ने शाहिद की मां का किरदार निभाया था। और इन दोनों को बेस्ट जोड़ी का भी अवार्ड मिला। शाहिद जल्‍द ही आलिया भट्ट के साथ आगामी फिल्‍म 'शानदार' में नजर आनेवाले हैं। इसके अलावा वे फिल्‍म 'उड़ता पंजाब' में नजर आयेंगे। आलिया और शाहिद को लाइफ ओके अवार्ड से नवाज़ा गया। देखिए विजेताओं की पूरी लिस्ट -
बेस्ट फिल्म - क्वीन
बेस्ट एक्टर (पॉपुलर) - शाहरूख खान, हैप्पी न्यू ईयर
बेस्ट एक्ट्रेस (पॉपुलर) - दीपिका पादुकोण, हैप्पी न्यू ईयर
बेस्ट एक्टर मेल - शाहिद कपूर, हैदर
बेस्ट एक्टर फीमेल - प्रियंका चोपड़ा, मैरी कॉम
बेस्ट डायरेक्टर - विकास बहल, क्वीन
लाइफ ओके अवार्ड - शाहिद कपूर, हैदर
लाइफ ओके अवार्ड - आलिया भट्ट, हाईवे
बेस्ट एक्टर सपोर्टिंग मेल - इनाम उल हक, फिल्मिस्तान
बेस्ट एक्टर सपोर्टिंग फीमेल - तबू, हैदर; सीमा पाहवा, आंखों देखी
बेस्ट जोड़ी - शाहिद कपूर, तबू, हैदर
बेस्ट एक्टर कॉमेडी - शारिब हाशमी, फिल्मिस्तान
बेस्ट चाइल्ड एक्टर - पार्थ भालेराव, भूतनाथ रिटर्न्स
बेस्ट प्लेबैक सिंगर मेल - अरिजित सिंह, मुस्कुराने की वजह, सिटीलाइट्स
बेस्ट प्लेबैक सिंगर फीमेल - ज्योति, सुल्तान नूरा, पटाखा गुड्डी
बेस्ट एक्शन - हीरोपंती
बेस्ट म्यूज़िक - मिथून, अंकित तिवारी, एक विलेन
बेस्ट लिरिक्स - कौसर मुनीर, सुनो ना संगमरमर
बेस्ट एक्टर निगेटिव मेल - ताहिर राज भसीन, मर्दानी
बेस्ट एक्टर निगेटिव फीमेल - हुमा कुरैशी, डेढ़ इश्किया
बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर - नितिन कक्कर - फिल्मिस्तान
बेस्ट डेब्यू मेल - टाइगर श्रॉफ, हीरोपंती
बेस्ट डेब्यू फीमेल - पत्रलेखा, सिटीलाइट्स
बेस्ट स्टोरी - रजत कपूर, आंखो देखी
बेस्ट कोरियोग्राफी - अहमद खान, जुम्मे की रात
बेस्ट डायलॉग - अभिजात जोशी, राजकुमार हीरानी, पीके

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X