''शादी के बाद मेरी ज़िंदगी नहीं बदली''
एक्ट्रेस लीज़ा हेडन ने कहा है कि शादी के बाद भी जिंदगी में कुछ ज्यादा बदलाव नहीं आता है।
एक्ट्रेस लीज़ा हेडन ने पिछले ही दिनों अपने ब्वॉयफ्रेंज डीनो लालवानी से शादी की है। हाल ही में लीज़ा ने कहा है कि शादी के बाद भी जिंदगी में कुछ ज्यादा बदलाव नहीं आता है। शादी के बाद भी जिंदगी पहले ही जैसी है। लीज़ा ने कहा कि अब भी मैं पहले की तरह ही काम पर जाती हूं।

खासतौर पर तब..जब आप बिल्कुल सही इंसान से शादी करते हैं और वो आपके लाइफस्टाइल और प्रोफेशन को अच्छी तरह से समझता हो। लीज़ा ने कहा कि मुझे लगता है कि जिंदगी में बदलाव तब आता है जब बच्चे होते हैं।
लीज़ा ने कहा कि मुझे लगता है कि मैंने अपने पति से शादी से पहले ही मन में शादी कर ली थी। जब आप किसी से प्यार करते हैं तो एक-दूसरे के साथ कमिटमेंट कर लेते हैं।
आपको बता दें कि लीज़ा हेडन और डीनो लालवानी ने एक दूसरे को एक साल तक डेट किया, जिसके बाद पिछले महीने दोनों शादी के बंधन में बंध गए।


Click it and Unblock the Notifications











