..................... Life Goes On wins Best Film award at Pravasi film fest | सईद जाफरी को मिला लाइफ टाइम एचीवमेंट - Hindi Filmibeat

सईद जाफरी को मिला लाइफ टाइम एचीवमेंट

By Staff

Saeed Jaffery
"बॉलीवुड में चरित्र भूमिकाओं के लिए जाने जाने वाले अभिनेता सईद जाफरी को लाइफ टाइम एचीवमेंट एवार्ड से सम्मानित किया गया। सईद को दिल्ली में बुधवार को सम्पन्न हुए चार दिवसीय प्रथम प्रवासी फिल्म समारोह में 'लाइफ टाइम एचीवमेंट अवार्ड' प्रदान किया गया।

यह अवार्ड मॉरीशस के शिक्षा मंत्री डॉ. वसंत कुमार बनवारी और राजस्थान के सूचना एवं जनसम्पर्क निदेशक डॉ. अमर सिंह राठौड़ ने जाफरी की प्रतिनिधि को दिया। कुछ जरूरी कारणों से जाफरी समारोह में नहीं आ सके। दिल्ली में पहली बार मॉरीशस के सहयोग से प्रवासी फिल्म फेस्टिवल आयोजित किया गया।

समारोह में केन्द्रीय विदेश राज्यमंत्री परनीत कौर, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल, फिल्म निर्माता निर्देशक और अभिनेता सतीश कौशिक, मनोज वाजपेयी, मानसून वेडिंग की निर्माता मीरा नायर सहित फिल्म और मीडिया जगत के कई प्रतिष्ठित व्यक्ति मौजूद थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X