दिव्या दत्ता बनीं सरोगेट मदर

लाइफ एक्सप्रेस की तस्वीरें
अभिनय तो दिव्या बेमिसाल करती हीं हैं इसके साथ वो अन्य हीरोइनो के लिए डबिंग भी करती हैं. २००१ में आयी फ़िल्म ''कसूर'' की नायिका लिसा रे की डबिंग भी उन्होंने की थी । जल्दी ही दिव्या की एक नयी फ़िल्म ''लाइफ एक्सप्रेस''- कहानी एक सरोगेट मदर की रिलीज़ होने वाली है। जिसके बारे में दिव्या का कहना है कि 'लाइफ एक्सप्रेस' उन लोगों की कहानी है जो तरक्की और पैसे के आगे अपने बच्चों के जीवन का सौदा कर लेते हैं।
देखें : दिव्या दत्ता की तस्वीरें
अपनी भूमिका के बारे में दिव्या का कहना है कि लाइफ एक्सप्रेस में वो गौरी नांम का किरदार निभा रही हैं जो कि अपने पति मोहन के साथ शहर की हलचल व शोर से दूर, घोर गरीबी का जीवन बिता रही है, गरीबी की मार से मजबूर होकर गौरी सरोगेट मदर बन जाती हैं। दिव्या का कहना है इस गंभीर विषय को फिल्म के निर्देशक अनूप दास ने बेहद ही संजीदा और सुंदर ढंग से फिल्माया है, हालाकि ये उनकी पहली फिल्म है लेकिन उनका काम बताता है कि जैसे किसी मंझे हुए डायरेक्टर ने इस फिल्म का निर्देशन किया है। अपनी आने वाली इस फिल्म को लेकर दिव्या बेहद ही उत्साहित है, जल्द ही आप सरोगेट मदर को पर्दे पर देखेंगे।


Click it and Unblock the Notifications











