सफेद पाउडर, टूटा हुआ टीवी और साबुन, मौत से पहले ऐसा क्या कर रहे थे सिंगर कि बालकनी से गिरकर गंवा बैठे जान

Liam Payne

Liam Payne Death: वन डायरेक्शन से दुनिया भर में सनसनी बनने वाले लियाम पेन की 16 अक्टूबर को अर्जेंटीना के एक होटल की बालकनी से गिरकर दुखद मौत हो गई। उनकी मौत के कुछ घंटों बाद, उनके होटल के कमरे की तस्वीरें ऑनलाइन सामने आईं, जिसमें कुछ चौंकाने वाली चीजें नजर आईं।

Liam Payne के कमरे का ऐसा हाल

लियाम पेन की मौत के बाद उनके होटल के कमरे का नजारा देखकर उनके फैंस सकते में आ गए हैं। लिया। जो फोटोज सामने आई हैं, उसमें 'सफेद पाउडर', साबुन और टेबल पर जली हुई मोमबत्तियां और यहां तक कि एक टूटा हुआ टेलीविजन सेट भी था।

टूटा हुआ टीवी

तस्वीरों में, उनके होटल के कमरे की एक टेबल पर सफेद पाउडर, एक डव साबुन, एल्युमिनियम फॉइल के टुकड़े, एक लाइटर, कांच और एक काला पदार्थ देखा जा सकता है। एक और तस्वीर में एक टूटा हुआ टीवी और उसके बगल में शैंपेन का एक गिलास दिखाया गया है।

ड्रग एंगल की होगी जांच

पेन की मौत के कुछ समय बाद ही अर्जेंटीना प्रेस ने तस्वीरें पब्लिश की थीं और स्थानीय पुलिस कथित तौर पर अब मामले में 'ड्रग एंगल' की जांच कर रही है। गायक के पार्थिव शरीर को अब पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

मौत से पहले गर्लफ्रेंड संग शेयर किया वीडियो

पेन ने अपनी मौत से एक घंटे पहले ही अपने होटल के कमरे से वीडियो शेयर किए थे, जिसमें वह अपनी गर्लफ्रेंड केट कैसिडी के साथ नाश्ते की टेबल पर बैठे हुए दिखाई दे रहे थे। उन्होंने यह भी कहा कि उनका दिन "बहुत अच्छा" था।

मौके पर हुई मौत

पेन 31 वर्ष की आयु में 16 अक्टूबर को अर्जेंटीना के पलेर्मो में होटल कासासुर की तीसरी मंजिल की बालकनी से गिर गए थे। ब्यूनस आयर्स पुलिस ने कहा कि गिरने के कारण उन्हें "बेहद गंभीर चोटें" आईं और गायक की "मौके पर ही मौत हो गई"।

Liam Payne को थी शराब की लत

2023 में, पेन ने शराब की लत के बारे में खुलकर बात की थी और कहा था कि इलाज करवाने के बाद वह छह महीने तक शांत रहे थे। पेन के परिवार के सदस्यों और मैनेजर ने अभी तक इस दिल दहला देने वाली घटना पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।

More from Filmibeat

Read more about: liam payne
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X