..................... LGBT group impress with Deepika padukone's Met Gala look - Hindi Filmibeat

दीपिका पादुकोण के कांन्स और मेट गाला ऑउटफिट ने LGBT समुदाय का भी जीता दिल

बॉलीवुड की लीडिंग लेडी दीपिका पादुकोण दुनियाभर में अपने प्रभावशाली व्यक्तित्व के लिए जानी जाती है। दीपिका पादुकोण न सिर्फ बॉलीवुड बल्कि पूरी दुनिया में एक आइकॉन और एक इंस्पिरेशन साबित हो रही हैं जिसका एक नमूना हाल ही में वडोदरा में आयोजित एक प्राइड परेड मार्च के दौरान देखने मिला। गुजरात के शहर वडोदरा में हाल ही में LGBT समुदाय द्वारा एक प्राइड परेड का आयोजन किया गया था जहाँ दीपिका का 2019 कांन्स और मेट गाला लुक काफी हिट रहा।

इस विशेष परेड में समुदाय के कुछ लोग दीपिका के कांन्स और मेट गाला ऑउटफिट में नज़र आये जो अपने ही अंदाज़ में बेहद खूबसूरत लग रहे थे। दीपिका पादुकोण भी इंटरनेट पर फैली इन तस्वीरों को देख कर अपनी भावना व्यक्त करने से खुद को रोक नहीं पाई और इन तस्वीरों को देख कर अभिनेत्री ने साझा किया,

deepika padukone, दीपिका पादुकोण

"वडोदरा में प्राइड परेड मार्च के दौरान मेरे कांन्स और मेट गाला ऑउटफिट को उनके विज़न में देख कर बेहद खुशी महसूस हो रही है। मैने उनकी कुछ तस्वीरें देखी है और वे बेहद खूबसूरत लग रहे है।"

साल 2019 में, मेट गाला में एक शानदार प्रभावशाली प्रदर्शन के बाद, अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने फेस्टिवल डे कान्स 2019 के रेड कार्पेट पर अपने खूबसूरत लुक का जादू बिखेरते हुए एक बार फिर पूरी दुनिया को दीवाना बना लिया था।

हाल ही में एक पुरस्कार समारोह में, दीपिका को "मिलेनियल ऑफ द ईयर" पुरस्कार से सम्मनित किया गया है जिसकी वह शतप्रतिशत हक़दार है। अभिनेत्री को बहादुर और बोल्ड पसंद के लिए जाना जाता है और इसके अलावा, वह सुपर रिलेटेबल और मज़ेदार भी है जो निस्संदेह उन्हें एक मिलेनियल स्टार बनाता है।

दीपिका जल्द ही अपनी आगामी फिल्म छपाक में एक एसिड पीड़ित-सर्वाइवर की भूमिका में नज़र आएंगी। फिल्म में विक्रांत मैसी भी अहम भूमिका में हैं। मेघना गुलज़ार द्वारा निर्देशित, फिल्म 10 जनवरी 2020 को रिलीज़ होने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

इसके अलावा, अभिनेत्री ने पुष्टि की है कि वे रणवीर सिंह अभिनीत आगामी फिल्म '83 में कपिल देव की पत्नी रोमी भाटिया की भूमिका निभाएंगी। यह खूबसूरत जोड़ी अपनी शादी के बाद पहली बार स्क्रीन शेयर करते हुए नज़र आएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X