गुलाबो से भी ज्यादा गुलाबी मटरू...

इन दिनों ओमकारा और इश्कियां जैसी फिल्म बनाने वाले निर्माता-निर्देशक विशाल भारद्वाज काफी चर्चा में हैं वजह है उनकी आने वाली फिल्म मटरू की बिजली का मन डोला' फिल्म अपने रोचक टाईटिल के कारण काफी सुर्खियों में है। इसमें एक अजीब करेक्टर है जिसका नाम है गुलाबी गाय। जिसके बारे में जानने के लिए लोग ज्यादा बेकरार है।लेकिन विशाल का कहना है कि फिल्म मटरू... में गुलाबी गाय से भी ज्यादा गुलाबी बाते हैं इसलिए लोग केवल गाय पर फिल्म जानकर परेशान ना हो। विशाल ने यह बात एक रेडियो स्टेशन पर बात करते हुए कही।

आपको बता दें कि विशाल की इस फिल्म में अनुष्का शर्मा, इमरान खान, शबाना आजमी औऱ पंकज कपूर लीड रोल में हैं। हरियाणा की ग्रामीण पृष्ठभूमि पर बनी इस कॉमेडी फिल्म में अनुष्का बेहद ही हॉट अंदाज में नजर आ रही है। फिल्म में इमरान के साथ उनके काफी हॉट सींस है। अनुष्का, फिल्म में पंकज कपूर की बेटी बनी हैं। गुलाबो फिल्म में गुलाबी रंग की एक गाय है जो सिर्फ पंकज कपूर को दिखाई देती है।

इमरान-अनुष्का पहली बार पर्दे पर साथ नजर आ रहे हैं। दोनों को इस फिल्म से काफी उम्मीद है। अनुष्का की मार्केट तो काफी अच्छी है क्योंकि उनकी पिछली फिल्म जब तक है जान बॉक्सऑफिस पर सुपरहिट हुई है वहीं इमरान को इस फिल्म से एक हिट की उम्मीद है जो समय और बॉलीवुड में उनके टिके रहने की दरकार है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X