Leo Twitter Review: थलपति विजय की एक्शन एंटरनेटर ने ली धमाकेदार ओपनिंग, यहां जानें फैंस का रिएक्शन!

Leo Twitter Review: थलपति विजय की फिल्म 'लियो' आखिरकार आज 19 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। कोई शक नहीं कि फिल्म को धमाकेदार ओपनिंग मिली है। विजय फैंस इस फिल्म को लेकर शुरुआत से ही बेहद उत्साहित थे, जिसका नजारा सिनेमाघरों में भी देखने को मिला। महज एडवांस बुकिंग से ही फिल्म ने 46 करोड़ तक की कमाई कर ली है।
बहरहाल, अब लोगों ने फिल्म का फर्स्ट डे फर्स्ट शो देख लिया है और देश भर से दर्शकों के रिएक्शंस सामने आ रहे हैं। फैंस ने पहले ही फिल्म को 'ब्लॉकबस्टर' घोषित कर दिया है। कई ने इसे विजय के करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन बताया है। लेकिन वहीं, कुछ दर्शकों ने इसे औसत फिल्म का दर्जा दिया है।
लियो को दर्शकों से मिली मिली जुली प्रतिक्रिया
निर्देशक लोकेश कनगराज की फिल्म लियो सोशल मीडिया पर छाई हुई है। फैंस और क्रिटिक की समीक्षाओं के अनुसार, फिल्म को मिली जुली प्रतिक्रियाएं मिली हैं। जहां कई लोगों ने इसकी तुलना रजनीकांत की जेलर से की, वहीं अन्य ने एक्शन से भरपूर फिल्म के लिए विजय की सराहना की।
क्रिटिक ने बताया, विजय की सबसे कमजोर फिल्म
फिल्म में थलपति विजय के साथ तृषा कृष्णन, संजय दत्त और अर्जुन सरजा अहम रोल में हैं। लियो पर प्रतिक्रिया देते हुए, मनोबाला विजयबालन ने फिल्म को विजय की अब तक की 'सबसे कमजोर फिल्म' कहा। उन्होंने ट्वीट किया, "शेर बनने की कोशिश की.. लेकिन बिल्ली बन गई। कुछ सराहनीय प्रयासों के बावजूद, अंतिम परिणाम निराशाजनक है। लोकेश कनगराज की लियो उम्मीदों या अनावश्यक प्रचार पर खरा उतरने में विफल रहती है। फिल्म विक्रम या कैथी के आसपास भी नहीं है, यह लोकेश के करियर की सबसे कमजोर फिल्म है। एक औसत दर्जे का प्रयास।"


Click it and Unblock the Notifications