'जवान' का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए आ गया है 'लियो', ट्रेलर देखकर थर्राए बॉलीवुड के एक्शन हीरोज

Leo Hindi Trailer: थलपति विजय अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म लियो की रिलीज के लिए तैयारी कर रहे हैं और यह पिछले कुछ समय से सुर्खियां बटोर रही है। फर्स्ट लुक पोस्टर और टीज़र के साथ जबरदस्त चर्चा पैदा करने के बाद, निर्माताओं ने आखिरकार लोकेश कनगराज निर्देशित इस फिल्म का ट्रेलर जारी कर दिया है और यह अब इंटरनेट पर धूम मचा रहा है।
लियो का ट्रेलर पहले ही तमिल, तेलुगु और कन्नड़ भाषा में जारी किया जा चुका है, अब ट्रेलर हिंदी में जारी किया गया है और फैंस फिल्म की प्रशंसा कर रहे हैं।विजय थलपति के अलावा संजय दत्त, तृषा कृष्णन, अर्जुन सरजा, गौतम मेनन, मैसस्किन और प्रिया आनंद भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
दिलचस्प बात यह है कि थलपति विजय लियो ट्रेलर में अपने स्वैग और प्रभावशाली एक्शन सीन से लोगों के दिल जीत रहे हैं। वह वन मैन आर्मी के रूप में उभरे हैं और स्क्रीन पर संजय दत्त के साथ भिड़ते नजर आएंगे, क्योंकि संजय दत्त फिल्म में विलेन की भूमिका निभा रहे हैं। आपको बता दें, लियो स्टंट मास्टर थवासी राज ने इंडियाग्लिट्ज़ तमिल को बताया था कि फिल्म में एक धमाकेदार एक्शन सीन होग जिसमें थलपति विजय, संजय दत्त और अर्जुन सरजा एक फ्रेम में होंगे। उन्होंने कहा, "यह एक अलग लेवल पर सीन होने वाला है। बस इसके लिए इंतजार करें। यह एक बड़ा दृश्य है और बड़े दृश्य को देखने के लिए हमें इंतजार करना होगा।"
इस बीच, लियो का तमिल ट्रेलर पहले से ही रिकॉर्ड बना रहा है और थलपति विजय की 2019 रिलीज 'बिगिल' के रिकॉर्ड को तोड़ने में कामयाब रहा है। ध्यान देने वाली बात यह है कि बिगिल के ट्रेलर को रिलीज के 58 मिनट में 1 मिलियन लाइक्स मिले थे और 'लियो' के ट्रेलर ने 'बिगिल' को पछाड़ते हुए 20.5 मिनट के अंदर ही 1 मिलियन लाइक्स पाने में कामयाब रहा।


Click it and Unblock the Notifications