लेकर हम दीवाना दिल..रोमांस के नाम पर कुछ भी- दर्शकों का रिव्यू

लोगों ने फिल्म देखने के बाद जो रिस्पॉंस दिये हैं उनके अनुसार उन्हें फिल्म में ना ही रोमास अच्छा लगा और ना ही कॉमेडी। अरमान जैन और दीक्षा सेठ का अभिनय ऐसा नहीं था जो कि देखकर लोगों का एंटरटेनमेंट हो पाता। दीक्षा सेठ और अरमान जैन दोनों की ये पहली फिल्म थी, दोनों ने ही कोशिश की लेकिन लोगों को इंप्रेस ना कर सके। दर्शकों को लगा कि अरमान जैन और दीक्षा के बीच की कैमिस्ट्री कुछ खास इप्रेसिव नहीं थी। फिल्म देखने के बाद लोग काफी निराश हुए। आइये देखते हैं लेकर हम दीवाना दिल देखने के बाद लोगों की क्या राय थी।
अमृता सिंह का कहना है "अरमान जैन से काफी उम्मीदें थीं। चूंकि वो कपूर खानदान के हैं इसलिए लगा कि उनके अंदर भी वो स्पार्क होगा जो कि रणबीर कपूर, करीना कपूर आदि में नज़र आता है। लेकिन लगता है अभी उन्हें कुछ और वक्त की जरुरत है।"
निर्मत कौर जो कि दिल्ली से हैं का कहना है "अरमान और दीक्षा की बात करें तो दोनों में से ज्यादा बेहतर दीक्षा ही दिखीं। दीक्षा ने बतौर न्यूकमर काफी मेहनत की है और उसके एक्सप्रेशन भी अच्छे थे।"
अरुण अरोड़ा जो बैंगलोर से हैं ने फिल्म देखने के बाद कहा "मुझे उम्मीद नहीं थी कि फिल्म की कहानी इतनी भी बुरी हो सकती है। रोमांस के नाम पर कुछ भी बना दिया है। फिल्म में कुछ भी हो रहा है और कहानी बस चली ही जा रही है। समझ ही नहीं आ रहा कि कहानी आगे बढ़ रही है या वहीं रुकी हुई है।"


Click it and Unblock the Notifications











